IPL 2020: कल पहली बार एक दिन में तीन सुपर ओवर हुए, सबसे ज्यादा 3 सुपर ओवर में मैच पंजाब ने जीते

- Advertisement -
- Advertisement -

दोनों टीमों ने सुपर ओवर में 5-5 रन बनाए, जिसके बाद एक और सुपर ओवर खेला गया। दूसरे सुपर ओवर में मुंबई ने पंजाब को 6 बॉल में 12 रन का टारगेट दिया, जिसे पंजाब ने 4 बॉल में हासिल कर लिया।

Source: Twitter

रविवार को आईपीएल के इतिहास में पहली बार एक दिन में तीन सुपर ओवर खेले गए। 13वें सीजन के 35वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को सुपर ओवर में हराया। वहीं, इसी दिन खेले गए किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच दूसरे मैच में डबल सुपर ओवर देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच मैच टाई रहने के बाद सुपर ओवर खेला गया।

राजस्थान रॉयल्स ने बाउंड्री काउंट में कोलकाता को हरा दिया था। वहीं, एक सीजन में पहली बार चार सुपर ओवर खेले गए। इससे पहले 2013 और 2019 में दो-दो सुपर ओवर खेले गए थे। आईपीएल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ, जब सुपर ओवर भी टाई रहा। इससे पहले 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मैच और सुपर ओवर दोनों टाई रहे थे। हालांकि, इस मैच का रिजल्ट दोनों टीमों के बाउंड्री काउंट के जरिए आया था।

जबकि रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच हुए 35वें मैच का भी रिजल्ट सुपर ओवर में आया। मैच में केकेआर ने एसआरएच को सुपर ओवर में हराया। इस सीजन में पंजाब और मुंबई की टीम दो बार सुपर ओवर खेल चुकी है। यह इस सीजन का चौथा मैच है, जिसका रिजल्ट सुपर ओवर में निकला हो। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया सीजन का दूसरा मैच सुपर ओवर में गया था, जिसे दिल्ली ने जीत लिया था। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए सुपर ओवर में आरसीबी ने जीत दर्ज की थी।

पंजाब की टीम ने सबसे ज्यादा 3 बार सुपर ओवर में जीत हासिल की। वहीं, मुंबई इंडियंस को 2 और केकेआर को सिर्फ एक मैच में जीत मिली। राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद ने 3-3 बार सुपर ओवर खेला है। अब तक आईपीएल में कुल 14 सुपर ओवर खेले गए। जिसमें से एक ही मैच में दो सुपर ओवर शामिल है। 8 बार बाद में बैटिंग करने वाली टीम मैच जीती है। वहीं, पहले बैटिंग करने वाली टीम 5 बार ही मैच जीत सकी। केकेआर, किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस ने अब तक सबसे ज्यादा 4-4 बार सुपर ओवर खेला है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mostbet Trkiye casino.5523

Mostbet Türkiye casino ▶️ OYNAMAK ...

Sultan Games Коллекция игр.3045

Казино Sultan Games - Коллекция игр ▶️ ИГРАТЬ ...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.1610

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

Pin Up Casino Online Giriş Türkiye.6991

Pin Up Casino Online Giriş Türkiye ile Şansınızı Deneyin ve Büyük Kazançlar Elde Edin ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here