iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro Max की सेल भारत में हुई शुरू, कीमत और ऑफर्स पर डालें नज़र…

- Advertisement -
- Advertisement -

iPhone 12 mini और iPhone 12 Pro Max का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि अब ये दोनों डिवाइस भी आधिकारिक तौर पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। A14 चिपसेट पर आधारित ये डिवाइस iOS 14 पर काम करते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और ऑफर्स के बारे में डिटेल से….

Source: Twitter

राष्ट्र आजकल (टेक डेस्क): Apple ने कुछ समय पहले ही अपनी मोस्ट अवेटेड iPhone 12 सीरीज को लॉन्च किया था। इसके तहत कंपनी ने iPhone 12, iPhone 12 Pro, iPhone 12 mini और iPhone 12 Pro Max को पेश किया गया था। कंपनी ने iPhone 12 और iPhone 12 Pro को पहले ही सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है।

iPhone 12 Pro Max के 128GB मॉडल को भारतीय यूजर्स 1,29,900 रुपये और 256GB मॉडल को 1,39,900 रुपये में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन 512GB स्टोरेज मॉडल में भी उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 1,59,900 रुपये है। भारतीय बाजार में iPhone 12 mini के 64GB वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है। जबकि 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 74,900 और 256GB मॉडल की कीमत 84,900 रुपये है।

iPhone 12 Pro Max के साथ यूजर्स 5,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। यह कैशबैक की सुविधा Apple स्टोर और डिस्ट्रीब्यूटर्स पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा आप चाहें तो एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। iPhone 12 mini के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 6,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त किया जा सकता है जो कि ईएमआई विकल्प के साथ उपलब्ध होगा।

iPhone 12 mini में 5.4 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। जबकि iPhone 12 Pro Max में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मौजूद है। iPhone 12 mini और iPhone 12 Pro Max में ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है जिसमें यूजर्स Nano और e-SIM का उपयोग कर सकते हैं। ये डिवाइस iOS 14 ओएस पर आधारित हैं और इन्हें A14 Bionic chip पर पेश किया गया है।

iPhone 12 Pro max में 12MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें वाइड, अल्ट्रा वाइड और एडिशनल टेलिफोटो लेंस दिए गए हैं। दोनों iPhone मॉडल के साथ MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए iPhone 12 mini में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें वाइड एंगल लेंस और अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर शामिल है।

- Advertisement -

Latest news

1win казино и БК.2243

1win — казино и БК ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

IWin ti Vit Nam nn tng casino v c cc.1274

IWin tại Việt Nam - nền tảng casino và cá cược ...

онлайн – Gama Casino Online – обзор.2692 (2)

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - обзор ...

казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги.2712

Оцените топовые казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги ...

Nouveau casino en ligne en France Conseils pour choisir une plateforme.853

Nouveau casino en ligne en France - Conseils pour choisir une plateforme ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here