Jio टेलिकॉम कंपनी ने किये 40 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार

- Advertisement -
- Advertisement -

Reliance Jio देश की पहली ऐसी टेलिकॉम कंपनी बन गई है जिसके यूजर्स की संख्या 40 करोड़ के पार हो गई है। यह अपने आप में ही एक टेलिकॉम कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Source: Twitter

राष्ट्र अजकला (टेक डेस्क): टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने यूजर्स के दिलों में एक खास और मजबूत जगह बना ली है। यही वजह है कि कंपनी के यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं अब Reliance Jio अन्य टेलिकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है।


TRAI की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में टेलिकॉम इंडस्ट्री को भी 35 लाख यूजर्स का फायदा हुआ था। इतना ही नहीं, देश में जुलाई में टेलिकॉम सब्सक्राइबर्स बेस बढ़कर 116.4 करोड़ हो गया था। Reliance Jio ने जहां 40 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं कंपनी के एक्टिव यूजर्स में 8.5 करोड़ से ज्यादा की कमी आई है। जुलाई में कंपनी ने 35.5 लाख नए यूजर्स को अपने नेटवर्क में जोड़ा था।


वहीं Airtel की सब्सक्राइबर्स की बात करें तो जुलाई में इसने 32.6 लाख सब्सक्राइबर्स ऐड किए। जिसके बाद Airtel के कुल यूजर्स की संख्या 31.99 करोड़ रही। वहीं BSNL ने जुलाई महीने में 3.88 लाख नए यूजर्स को जोड़ा। TRAI की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में Reliance Jio के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 40.8 करोड़ रही।


टेलिकॉम कंपनियों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जुलाई में Reliance Jio के ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या 40.19 करोड़ रही। जबकि Airtel में यह संख्या 15.57 करोड़ रही। वहीं Vodafone Idea के ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या 11.52 करोड़ और BSNL यूजर्स की संख्या 2.3 करोड़ रही। TRAI की रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि जुलाई महीने में ब्रॉडबैंड कनेक्शन में 1 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। ब्रॉडबैंड कनेक्शन 1.03 फीसदी बढ़कर 70.54 करोड़ पहुंच गया। जबकि जून में यह संख्या 69.83 करोड़ थी।

- Advertisement -

Latest news

1win зеркало официального сайта букмекера рабочее на сегодня.382

1win — зеркало официального сайта букмекера, рабочее на сегодня ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Glory Casino Android App.954

Glory Casino Android App ▶️ PLAY ...

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.4787

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.1612

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

1win официальный сайт букмекера Обзор и зеркало для входа.1131 (2)

1win официальный сайт букмекера — Обзор и зеркало для входа ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here