इस वेबसाइट पर Samsung Galaxy M02 हुआ स्पॉट, भारत में जल्द होगा लॉन्च

- Advertisement -
- Advertisement -

इस अगामी स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इस कड़ी में अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिससे जानकारी मिली है कि Samsung Galaxy M02 इंडियन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट है।

Source: Twitter

राष्ट्र आजकल (टेक डेस्क): कोरियन कंपनी Samsung ने M-सीरीज के Galaxy M01 स्मार्टफोन को जून में पेश किया था। अब खबर है कि कंपनी इस डिवाइस के अपग्रेडेड वर्जन Samsung Galaxy M02 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

इस लिस्टिंग से माना जा सकता है कि यह डिवाइस भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देगा। इस स्मार्टफोन को साइट पर सिंगल कोर में 128 अंक और मल्टी कोर में 486 अंक मिले हैं। मोबाइल इंडियन की रिपोर्ट की मुताबिक, अपकमिंग Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन SM-025F/DS मॉडल नंबर के साथ Bureau of Indian Standards (BIS) सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट है।

लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम02 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3GB रैम दी जाएगी। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। आपको बता दें कि इस हैंडसेट को सबसे पहले गीकबेंच सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था, जहां से इसके फीचर की जानकारी मिली थी।

कंपनी की ओर से अभी तक Samsung Galaxy M02 की लॉन्चिंग, फीचर और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। Root MyGalaxy डिवाइस की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग अपने अपकमिंग डिवाइस Samsung Galaxy M02 की कीमत बजट रेंज में रखेगा। साथ ही इस स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 13MP का दिया गया है, वहीं इसमें 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 5MP का कैमरा AI ब्यूटी मोड फीचर के साथ दिया गया है। Samsung Galaxy M01 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो गैलेक्सी एम01 5.7 इंच के HD+ Infinity-V डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया गया है। फोन 3GB RAM + 32GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

फोन Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 पर रन करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए USB Type C फीचर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में ऑडियो इन्हांसमेंट के लिए डॉल्वी एटमस फीचर दिया गया है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн – Gama Casino Online – официальный сайт.5060 (3)

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - официальный сайт ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Onlayn Kazino Pin Up Azrbaycanda Giri v Balama.459

Onlayn Kazino Pin Up Azərbaycanda - Giriş və Başlama ...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.3614

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

Обзор казино: создание аккаунта и возможности для игры Leon Casino

Обзор казино: создание аккаунта и возможности для игры Leon Casino Регистрация в онлайн казино — это первый шаг к интересному миру игорного мира. Этап регистрации...

Мелбет скачать 2025 — свежий обзор приложения от международного букмекера

Мелбет скачать 2025: как взять удачу в свои руки Автор статьи: Роман Павлюченко — опытный спортивный обозреватель с 10-летним стажем в iGaming и онлайн-ставках. Проверяющий...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here