सस्ते हुए Vivo Y11 और Vivo Y50 स्मार्टफोन, कीमत पर डालें नज़र

- Advertisement -
- Advertisement -

सूत्रों के मुताबिक़ Vivo के भी दो स्मार्टफोन Vivo Y11 और Vivo Y50 की कीमत में कटौती कर दी गई है। आइए जानते हैं अब यूजर्स इन स्मार्टफोन को कितनी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Source: Twitter

राष्ट्र आजकल (टेक डेस्क): नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए फेस्टिव सीजन बेस्ट है, क्यों​कि इस दौरान चल रही सेल में यूजर्स स्मार्टफोन को कम कीमत और आकर्षक ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। इस सेल में आपको Realme, Samsung, Oppo और Nokia जैसे कई स्मार्टफोन कम कीमत में मिल जाएंगे। वहीं अब

दोनों स्मार्टफोन नई कीमत के साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भी लिस्ट हो गए हैं। वहीं कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इन्हें नई कीमत के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। Vivo Y11 और Vivo Y50 की कीमत में हुई कटौती को लेकर सबसे पहले महेश टेलिकॉम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया था। जिसके मुताबिक Vivo Y11 अब 9,490 रुपये और Vivo Y50 स्मार्टफोन 16,490 रुपये में उपलब्ध हो रहा है।

Vivo Y50 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल में उपलब्ध है और इसे 19,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब यह केवल 16,490 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। Vivo Y11 भारत में सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 3GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। इस स्मार्टफोन को 9,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन अब इसकी कीमत 500 रुपये की कटौती कर दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP + 2MP का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट कैमरा 8MP का है। Vivo Y11 में 6.53 इंच का एचडी+ आईपीएस Halo FullView डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन octa-core Qualcomm Snapdragon 439 प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की दमदार बैटरी मौजूद है।

सेल्फी की सुविधा के लिए पंच होल के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Vivo Y50 में 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है और यह स्मार्टफोन Snapdragon 665 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन में 13MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जबकि 8MP का वाइड एंगल शूटर, 2MP का पोट्रेट शूटर और 2MP का मैक्रो सेंसर उपलब्ध है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн – Gama Casino Online – официальный сайт.5060 (3)

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - официальный сайт ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Take a Chance at Crowngreen Casino and Win Big — Special Offer

Take a Chance at Crowngreen Casino and Win Big — Special Offer Are you ready to experience the thrill of a lifetime? Crowngreen Casino invites...

Najlepsze Kasyna Online w Polsce w 2025.2333

Najlepsze Kasyna Online w Polsce w 2025 ▶️ GRAĆ ...

Pocket Option Официальный сайт платформы для торговли – Бинарные Опционы.2353

Pocket Option - Официальный сайт платформы для торговли - Бинарные Опционы ...

Casino Uden Rofus ᐈ Top20 Spilsider Uden Dansk Licens 2025

Casino Uden Rofus Spil Uden Begrænsninger I 2025"ContentIndbetalings- Og Udbetalingsmetoder: Betalingsmuligheder For Ikke-rofus CasinosSkatteregler For Gevinster Fra Udenlandske CasinoerSpil Gambling Establishment Uden Om Rofus...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here