भोपाल: शहर में ठंड से मिली राहत, बूंदाबांदी के आसार रात में तापमान बढ़ा…

- Advertisement -
- Advertisement -

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के करीब पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से शनिवार रात से उत्तर भारत के पहाडों में जबरदस्त बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर 17 नवंबर के बाद एक बार फिर हवा का रुख उत्तरी होगा। इससे राजधानी सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी।

Source: Twitter

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): आपको बता दें की भोपाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। हवाओं का रुख बदलने से वातावरण में नमी बढ़ने लगी है। इससे बादल छाने लगे हैं। बादलों की मौजूदगी के कारण भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इससे ठंड से राहत मिल गई है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक प्रति चक्रवात छत्तीसगढ़ और उसके आसपास बना हुआ है। पंजाब पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बना हुआ है। इससे हवाओं का रुख उत्तरी से बदलकर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हो गया है। इससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे आसमान पर बादल छाने लगे हैं।

बादलों की मौजूदगी के कारण रात का और पूर्वी हवा चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन दिन तक बने रहने के आसार हैं। रविवार को भोपाल संभाग में बादल छा सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ने के असार हैं।

उत्तर भारत की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं से प्रदेश में फिर ठिठुरन बढ़ने लगेगी। इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है। शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ शनिवार को उत्तर भारत में दाखिल हो जाएगा। इसके साथ ही पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी शुरू होगी। बर्फबारी बारिश का सिलसिला दो दिन तक चलने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ जाएगा। इससे हवाओं का रुख फिर उत्तरी हो जाएगा।

- Advertisement -

Latest news

Mellstroy онлайн казино игровые автоматы.1633

Mellstroy онлайн казино - игровые автоматы ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

카지노사이트 ⭐️ 온라인카지노, 바카라사이트 카지노사이트킴_67

2025년 10월 보증 플랫폼 추천 순위 TOP 25 비교 베팅의민족 “바카라 안전사이트” 페이지로 이동하여, 철저하게 검증된 안전한 바카라 사이트들을 한눈에 확인해 보세요. 이 페이지에서는 온라인에서...

1xBet Recommendations Understand Customer care Recommendations of 1xbet com step three out of 181

To own pros and you may beginners the https://www.gensamakina.com/2025/10/09/1xbet-image-in-the-png-svg-vector-style-download-free/ same, besides the earliest deposit bonus. Certainly one of a great many other choices you...

Pinco Казино – Официальный сайт Пинко вход на зеркало.9921

Pinco Казино - Официальный сайт Пинко вход на зеркало ...

Užijte si to na internetu hned teď!

Zatímco hra pokračuje, musíte se rozhodnout, zda si vyberete peníze, nebo vydržíte pro potenciálně velké výhody. Největším cílem je pokusit se získat zlatá vejce,...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here