पाकिस्तान: जाली सर्टिफिकेट रखने की वजह से इंटरनेशनल एयरलाइंस के 54 कर्मचारी बर्खास्त किये गए…

- Advertisement -
- Advertisement -

जांच और समिति की रिपोर्ट में सभी को उनपर लगे आरोपों का दोषी पाए जाने के बाद शुक्रवार को एयरलाइंस ने यह कार्रवाई की।13 अन्य कर्मचारियों को समर्पण और प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए सराहना पत्र दिया गया है और सात अन्य को तय से आगे जाकर काम करने के लिए नकद अवार्ड दिया गया है।

Source: Twitter

इस्लामाबाद: आइएएनएस पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने अपने 54 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इन सभी को जाली प्रमाणपत्र सौंपने, रिश्वत, तस्करी, नशे में संलिप्तता और सरकारी रिकार्ड की चोरी के आरोप में हटाया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि 54 में से सात को जाली दस्तावेज, आठ को लंबे समय तक अकारण गैरहाजिर रहने, दो को उपभोक्ताओं और ठेकेदारों से रिश्वत लेने, चार को गैरकानूनी और अनैतिक काम करने, एक को शराब और नार्कोटिक्स में संलिप्त रहने के कारण बर्खास्त किया गया है।

ड्यूटी पर सोने के आरोप में एक को नोटिस तो नौ अन्य को निर्देश का पालन न करने पर निम्न वेतन ग्रेड में डाल दिया गया है। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि संगठन में जवाबदेही की प्रक्रिया जारी है। 54 कर्मचारियों को उनके खिलाफ लगे विभिन्न आरोप सही पाए जाने के बाद बर्खास्त किया गया है।

चौथे कर्मचारी ने बर्खास्तगी के खिलाफ पहले ही अदालत से आदेश प्राप्त कर लिया है। ‘डॉन’ की खबर में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआइए) के फर्जी उड़ान लाइसेंस घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) के तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

कराची में 22 मई को पीआइए का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 97 लोगों की मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि पाकिस्तान के करीब एक तिहाई पायलटों ने परीक्षा में नकल की थी। इसके बावजूद इन्हें सीएए से लाइसेंस मिल गए। इसके बाद ही पायलट लाइसेंस घोटाला सामने आया।

- Advertisement -

Latest news

R7 онлайн казино как зарегистрироваться и создать личный аккаунт.175

R7 онлайн казино - как зарегистрироваться и создать личный аккаунт ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Rangliste over online casinoer uden licens i Danmark.1737

Rangliste over online casinoer uden licens i Danmark ▶️...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

Pinco Online Kazino 2025 Strategiyalar v Mslhtlr Пинко Казино Онлайн.39

Pinco Online Kazino 2025 – Strategiyalar və Məsləhətlər (Пинко Казино Онлайн) ...

Sultan Games Как начать играть.217

Казино Sultan Games - Как начать играть ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here