हिंदू नववर्ष का पहला संक्रांति पर्व 14 अप्रैल को: सूर्य की चाल में होगा बदलाव, करीब सात घंटे का पुण्य काल, इसमें किए गए स्नान-दान से मिलेगा अक्षय पुण्य

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । हिंदू नववर्ष का पहला संक्रांति पर्व 14 अप्रैल, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य की चाल में बदलाव होगा। ये ग्रह अपनी उच्च राशि यानी मेष में आ जाएगा। इसलिए इसे मेष संक्रांति पर्व कहा जाता है। ज्योतिष ग्रंथों में इसे विषुव संक्रांति भी कहते हैं। सौर मास (सोलर कैलेंडर) को मानने वाले लोग इसी दिन को नववर्ष की शुरुआत के रूप में मनाते हैं। मेष संक्रांति से हर तरह के शुभ और मांगलिक कामों की शुरुआत हो जाती है।

इस दिन भगवान सूर्य की पूजा के साथ ही तीर्थ स्नान और दान करने की परंपरा है। इसके लिए पुण्य काल सूर्योदय से शुरू हो जाएगा और दोपहर तकरीबन 1.05 तक रहेगा। इस मौके पर भगवान सूर्य की विशेष पूजा करनी चाहिए। इस दिन किए गए शुभ काम का कई गुना पुण्य मिलता है। जो कभी खत्म नहीं होता है।

14 अप्रैल, गुरुवार को सूरज उगने से पहले उठने के बाद तीर्थ के जल से नहाएं और फिर सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल करें। लोटे में शुद्ध जल भरकर उसमें चावल, लाल चंदन और लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। जल चढ़ाने के बाद श्रद्धा अनुसार अन्न, जल, कपड़े और अन्य चीजों के दान का संकल्प लेना चाहिए और फिर दान करना चाहिए।

पिछले एक महीने से मीन संक्रांति से खर मास होने के कारण मांगलिक कामों पर रोक लगी हुई थी। अब 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में आने से खर मास खत्म हो जाएगा। जिससे शुभ कामों की शुरुआत हो जाएगी। 14 अप्रैल से ही सभी शुभ काम शुरू हो जाएंगे और विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 17 अप्रैल को रहेगा। इसके बाद शादियों का दौर शुरू हो जाएगा।

हिन्दू धर्म में संक्रांति का बहुत ज्यादा महत्व होता है। धर्म ग्रंथों में इसे पर्व कहा जाता है। इस दिन खर मास खत्म हो जाता है इसलिए इसे मांगलिक कामों की शुरुआत का दिन कहा जाता है। साथ ही पवित्र नदियों में नहाने क साथ दान का भी इसे बड़ा पर्व माना जाता है।

इन चीजों का करें दान
मेष संक्रांति पर जरूरतमंद लोगों को खाने-पीने की चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन कपड़े और जूते-चप्पल भी दान करें। वहीं, गाय को घास भी खिलानी चाहिए। सूर्य पूजा के इस पर्व पर सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबे का बर्तन, लाल कपड़े, गेहूं, गुड़, लाल चंदन आदि का दान करें। इस दिन अपनी श्रद्धानुसार इन में से किसी भी चीज का दान किया जा सकता है। इस दिन खाने में नमक का इस्तेमाल भी करना चाहिए।

- Advertisement -

Latest news

Site Estatal Da Mostbet País Brasileiro Apostas Esportivas At The Cassino No Brasil

Mostbet Brasil: Site Oficial, Inscrição, Bônus Fifteen 000r$ EntrarContentContatos E Apoio Ao Cliente Da Mostbet BrasilComo Apostar Em Esportes Com Mostbet? Mostbet – Site...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1xbet Türkiye: 1xbet Casino’da Oynamak Için Giriş Yapma Vpn’ler, Aynalar

1xbet Üyelik 1xbet GüncelContentBet Mobil Ve Masaüstü Erişim"Gamble Türkiye: Güvenli Bahis Ve Kazanma FırsatlarıBet Bonus1xbet Üyelik İşlemi Nasıl Yapılır? Türkiye'de Çevrimiçi Kumar Için Herhangi...

Mostbet Sah Sitesi Kişisel Dolaba Giriş

Mostbet Giriş: Çevrimiçi Spor Bahisleri Ve Casino On The Lookout For, 000'ye Kadar BonusContentMostbet Giriş 2023Mostbet Promosyon Kodu Nedir? Mostbet Aviator Oyunundan Ekran GörüntüleriMostbet...

Мостбет: Онлайн Казино И Ставки в Бк Зеркало в Официальный Сайт Mostbet

официального Сайт Мостбет Mostbet Вход В личных КабинетContentПопулярные Слоты, Live-игры И Рулетка В Мост Бет КазиноMostbet Регистрация И проем В Аккаунттолько Найти Актуальное Зеркало...

Glücksrad On The Web Zufallsgenerator Und Entscheidungshilfe

Glücksrad Online Glücksrad Zum Drehen Für Zufällige Entscheidungen!ContentUnterstützt Das Dreh-rad Die Verfolgung Historischer Ergebnisse? Frühere Ergebnisse AnzeigenWas Passiert, Wenn Ich Mich Nicht Bei Entscheidungsrad...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here