होटल संचालक और ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा,जांच में प्रारंभिक रूप से इसमें अवैध संबंधों और महिला की भूमिका सामने आई

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में शनिवार को हुए होटल संचालक और ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में प्रारंभिक रूप से इसमें अवैध संबंधों और महिला की भूमिका सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने खजराना और बंगाली चौराहा क्षेत्र से ममता और अर्पणा नाम की दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। ममता का पति इस हत्याकांड का प्रमुख संदेही बताया जा रहा है। पुलिस को जांच में यह पता चला है कि होटल संचालक रवि ठाकुर के कई महिलाओं के साथ संबंध थे। हिरासत में ली गई दोनों महिलाएं ममता और अर्पणा भी इसकी करीबी हैं। एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोकनगर में शनिवार को दोहरा हत्याकांड हुआ था। हत्यारों ने लाज संचालक और ब्यूटी पार्लर संचालिका की तलवार से हत्या कर दी। दोनों के शव तीसरी मंजिल पर मिले। एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम सूचना मिली कि अशोकनगर स्थित विशाल सोनी के मकान में महिला और पुरुष के रक्त रंजित अवस्था में शव पड़े हैं।दोनों के शरीर पर वस्त्र भी नहीं थे। उन्हें तलवार में मारा गया है। एफएसएल विशेषज्ञ को भी बुलाया गया। सरिता ब्यूटी पार्लर चलाती है। रवि का सरवटे बस स्टैंड पर मां वैष्णवी नाम से होटल है। टीआई राजेश साहू के मुताबिक, हत्या की घटना शाम करीब पांच बजे की है। सरिता ठाकुर की बेटी इशिका जब घर आई तो मां का शव देखा। रवि कार से आया था। घटना के समय सरिता का पति ऋषि भी नहीं था। उसका एक बेटा भी है। रवि का सरिता के घर आना-जाना था।एक दिन में हत्या की तीसरी घटना हुई है। सुबह रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित जबरन कालोनी में निकिता नामक युवती का शव मिला था। शाम को रवि एवं सरिता की हत्या से सनसनी फेल गई। शवों की पहचान सरिता ठाकुर और नंदानगर निवासी रवि ठाकुर के रूप में हुई। घटना वाले मकान में मृतका सरिता किराए से रहती थी। एडीसीपी के मुताबिक, शव मकान की तीसरी मंजिल पर तीसरे कमरे में मिले।

- Advertisement -

Latest news

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало.6434

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...

Instant Casino im Überblick: Das erwartet deutsche Spieler

 Instant Casino hat sich in den letzten Jahren als eine aufstrebende Online-Glücksspielmarke in Deutschland etabliert. Mit einem klaren Fokus auf schnelle Spielabläufe, innovative Features...

Mellstroy онлайн казино игровые автоматы.1633

Mellstroy онлайн казино - игровые автоматы ▶️ ИГРАТЬ ...

Расширенные премии и повышенная преданность в онлайн-казино

Расширенные премии и повышенная преданность в онлайн-казино В мире интернет-казино, где конкуренция становится все более интенсивной, дополнительные вознаграждения играют ключевую роль в привлечении и закреплении...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here