राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | कोरोना काल में अंडे का सेवन करना शरीर के संपूर्ण पोषण के लिए आहार विशेषज्ञ उन चीजों के अधिक से अधिक सेवन पर जोर देते हैं जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। शरीर को रोजाना तमाम तरह के पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, विटामिन्स और खनिजों की आवश्यकता होती है। इनकी कमी के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में रोजाना अंडे खाना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि अंडे को तमाम पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। अतीत में इस बारे में कुछ विवाद था कि अंडे स्वस्थ हैं या नहीं, खासकर कोलेस्ट्रॉल को लेकर। हालांकि, अध्ययनों में अंडे खाने को स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। रोजाना इसका सेवन करने वाले लोगों में कई तरह की बीमारियों का जोखिम कम होता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
अंडों का सेवन करना प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंडे में विटामिन ए, विटामिन बी-12 और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। रोजाना नाश्ते में अंडे को शामिल करके यह सभी तरह के लाभ आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। अंडे में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों सहित शरीर के ऊतकों को स्वस्थ बनाए रखने और उनकी मरम्मत करने में मदद करता है। इसके अलावा अंडे में विटामिन और खनिज होते हैं जो मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक होते हैं। यही कारण है कि सभी लोगों को आहार में अंडों को जरूर शामिल करना चाहिए।