hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौर

इंदौर में गंदगी देखकर गुलाब जामुन की फैक्ट्री ही करा दी बंद,1600 किलो ‘शाही गुलाब जामुन’ जब्त

मिलावटखोरों के विरुद्ध ‘शुद्ध होली-सुरक्षित इंदौर’ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। होली त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा तीन दल गठित कर सतत एवं कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को गंदगी के बीच और बिना वैध अनुज्ञप्ति के गुलाब जामुन बनते पाए जाने पर फैक्ट्री में खाद्य कारोबार बंद कराया गया।

पालदा स्थित सतगुरु फूड्स पर की गई कार्रवाई में लगभग 1600 किलो गुलाब जामुन जब्त किया। तीन अलग-अलग क्षेत्रों में भी गठित दलों द्वारा कार्रवाई की। अभियान में खंडेलवाल कंपाउंड, उद्योग नगर पालदा स्थित सतगुरु फूड्स का औचक निरीक्षण किया। मौके पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर श्री विशाल उदासी खाद्य कारोबार का संचालन करते हुए पाए गए।

पानी की जांच रिपोर्ट भी नहीं मिली

परिसर में खाद्य पदार्थ शाही गुलाब जामुन का निर्माण किया जाना पाया गया। परिसर में निर्माण स्थल मे अत्यंत गंदगी पाई गई, रा मटेरियल बिना पैलेटस के अस्वच्छ वातावरण मे रखे पाए गए, पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड नहीं पाया। साथ ही पानी की जांच रिपोर्ट भी नहीं पाई गई। प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थो के निर्माण के लिए वैध अनुज्ञप्ति नहीं पाई गई।

मौके पर निर्माण किए जा रहे खाद्य पदार्थ शाही गुलाब जामुन के 800 ग्राम पैक एवं 1500 ग्राम पैक के कुल दो नमूने लिए गए। लगभग 1600 किलो खाद्य सामग्री को जब्त किया। दूसरे दल द्वारा पिपलिया राव इंदौर स्थित जय नमकीन प्रोपराइटर संजय गोयल से एक नमकीन का नमूना लिया।

तीसरे दल द्वारा रणजीत हनुमान मंदिर रोड पर स्थित राजकमल भोजनालय का औचक निरिक्षण किया। किचन एवं भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया। खाद्य सामग्री का रखरखाव अव्यवस्थित पाया गया एवं दस्तावेजों की कमी पाई गई। सुधार के लिए निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =

Back to top button