Independence Day 2020 : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 अगस्त पर की ये घोषणाएं

- Advertisement -
- Advertisement -

Bhopal News : राष्ट्र आजकल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड परिसर के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने महिला विशेष सशस्त्र बल, जिला बल, शासकीय रेल पुलिस, विशेष शस्त्रबल हॉक फोर्स, एस.टी.एफ., नगर सेना, जेल विभाग और पुलिस बैंड की टुकड़ियों से सज्जित परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की ये प्रमुख घोषणाएं

– नि:शुल्क खाद्यान्न प्रदाय का महाअभियान आरंभ होगा।

– “मेधावी विद्यार्थी योजना” तथा सभी विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क पढ़ाई की व्यवस्था।

– मेधावी विद्यार्थियों को वितरित होंगे लैपटॉप।

प्रदेश में प्रारंभ होंगे सर्वसुविधायुक्त व गुणवत्तापूर्ण “सीएम राइज स्कूल”

– महिला स्वसहायता समूहों को इस वर्ष 1300 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण 4 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाएगा।

– “एक जिला एक उत्पाद” के सिद्धांत पर होगी जिलों की ब्रांडिंग।

– बेटियों की पूजा से आरंभ होंगे शासकीय कार्यक्रम। बेटी बचाओ अभियान नए सिरे से प्रारंभ होगा।

– आदिवासियों एवं गरीबों को साहूकारों के चंगुल से मुक्त कराने का अभियान। नियमों के विपरीत 15 अगस्त 2020 तक दिए गए ऋण शून्य होंगे। आवश्यक कानून लाया जाएगा।

पुलिस कर्मियों के लिए भोपाल में बनेगा 50 बिस्तरीय सर्वसुविधायुक्त अस्पताल।

– 2023 तक 1 करोड़ नल कनेक्शन का लक्ष्य। हर घर तक नल के माध्यम से जल।

– सभी नागरिक सुविधाएं ऑन लाइन उपलब्ध करायी जाएंगी।

– नर्मदा एक्सप्रेस-वे से नर्मदांचल में उद्योगों, ईको टूरिज्म और धार्मिक गतिविधियों को प्रोत्साहन।

– नए उद्योगों की स्थापना में सरलता के लिए “स्टार्ट योर बिजनिस इन थर्टी डेज” योजना प्रारंभ होगी।

 प्रदेश के नागरिकों का “सिंगल सिटीजन डाटाबेस” तैयार होगा।

– ग्रामीण जनता को उनके आवासीय भूखंड पर मालिकाना हक दिया जाएगा।

– कर्मचारियों को देय सभी लाभ दिए जाएंगे।

– कोरोना काल की तरह आगे भी गरीबों के लिए सस्ती बिजली।

- Advertisement -

Latest news

Site Estatal Da Mostbet País Brasileiro Apostas Esportivas At The Cassino No Brasil

Mostbet Brasil: Site Oficial, Inscrição, Bônus Fifteen 000r$ EntrarContentContatos E Apoio Ao Cliente Da Mostbet BrasilComo Apostar Em Esportes Com Mostbet? Mostbet – Site...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1xBet Casino-nun Bonuslarını Digər Platformalarla Müqayisə Etmək və Üstünlükləri

1xBet Casino-nun Bonuslarını Digər Platformalarla Müqayisə Etmək və Üstünlükləri1xBet Casino-nun bonusları digər onlayn kazinolarla müqayisədə daha cəlbedici və fərqlidir. Bu platforma oyunçulara geniş bonus...

Букмекерская Контора Mostbet: Лучшие Коэффициенты И Опыт Ставок В Реальном времени Онлайн Noticias De República Dominicana Al Instante!

Мостбет же Казахстане Лучший выбора Для Ставок в Спорт И Игры В Казино"Contentдоступные Виды Спорта усовершенство Ставок В Mostbet КазахстанПриветственные Бонусы ддя БкРегистрация при...

Mostbet Kasyno Customer Support: Czego się spodziewać?

Mostbet Kasyno Customer Support: Czego się spodziewać?Mostbet kasyno oferuje profesjonalną obsługę klienta, która jest kluczowa dla pozytywnego doświadczenia użytkowników. Wsparcie jest dostępne na różnych...

Ozwin Casino Australia ️ Play Aussie Pokies & Win

Discover Exciting Bonuses & OffersContentPromotionsGames And PokiesTop-tier Gaming CollaborationsOzwin Casino Mobile AppOnline SlotsOzwin Casino LoginUnlocking The Greatest Gaming Experience: Typically The Ozwin Casino Login GuideSpecialty...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here