रक्षा सहयोग मजबूत करने के लिए समझौते पर भारत, जापान ने किए हस्ताक्षर

- Advertisement -
- Advertisement -

वर्षों की बातचीत के बाद भारत और जापान ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

Source: Facebook

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि रक्षा सचिव अजय कुमार और जापानी राजदूत सुजुकी सतोशी ने बुधवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह समझौता भारत और जापान के सशस्त्र बलों के बीच द्विपक्षीय प्रशिक्षण गतिविधियों के साथ ही सेवाओं और आपूर्तियों के आदान-प्रदान के लिए करीबी सहयोग की रूपरेखा को सक्षम बनाता है।’’ अधिकारी ने बताया कि इस समझौते में निकट सहयोग के लिए रूपरेखा बनाने, सूचना के आदान-प्रदान और दोनों देशों के सशस्त्र बलों द्वारा एक-दूसरे की सैन्य सुविधाओं के इस्तेमाल की बात की गई है।

विदेश मंत्रालय द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि यह समझौता दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और अधिक बढ़ाएगा और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति तथा सुरक्षा बनाये रखने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे के बीच आज दिन में टेलीफोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच हुए ‘‘आपूर्ति और सेवाओं के आदान-प्रदान संबंधी समझौते’’ का स्वागत किया।

यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब सीमा पर भारत और चीन के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

जापानी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह समझौता दोनों देशों की सेनाओं के बीच घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देगा।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि समझौते से भारत और जापान के सशस्‍त्र बलों के बीच आपसी सहयोग बढ़ने के साथ-साथ दोनों देशों के मध्‍य विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी के तहत द्विपक्षीय रक्षा गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी।इसमें कहा गया है, ‘‘ऐसी उम्मीद की जाती है कि इस समझौते से जापान और भारतीय सशस्त्र बलों के आत्म-रक्षा बलों के बीच आपूर्ति और सेवाओं के सुचारू और शीघ्र आदान-प्रदान की सुविधा मिलेगी।’’

- Advertisement -

Latest news

– Официальный сайт Pinco Casino.759

Пинко Казино - Официальный сайт Pinco Casino ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.4711

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

El Imperio de la Fortuna en Kingmaker Casino en Línea

El Imperio de la Fortuna en Kingmaker Casino en Línea El mundo del juego en línea ha revolucionado la forma en que los entusiastas de...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.3217 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

– Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало.1238

Пинко казино - Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here