इंदौर: कोरोना पॉजिटिव दर 11 फीसदी के पार साथ ही 381 नए मरीजों की हुई पुष्टि

- Advertisement -
- Advertisement -

रात में आई रिपोर्ट में सबसे ज्यादा संक्रमण पलसीकर कॉलोनी और ओल्ड पलासिया में मिला। ओल्ड पलासिया में जहां 11 मरीज मिले। वहीं, पलसीकर कॉलोनी में जहां 10 लोगों में संक्रमण नजर आया। इसके अलावा 216 क्षेत्रों में मिले संक्रमित में से 7 ऐसे क्षेत्र हैं जहां पहली बार संक्रमण पहुंचा है।

Source: Facebook

इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): 37 दिन में दोगुने हुए मरीज, अब तक 2 लाख 60 हजार सैंपल जांचे गए, अब तक कुल 18321 संक्रमित मिले चुके हैं, जबकि 479 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार देर रात को 381 नए मरीज मिले, जबकि 6 की मौत हो गई। पॉजिटिव दर भी 11 फीसदी से ज्यादा हो गई है। 5 फीसदी से अधिक दर के मायने हैं कि संक्रमण नियंत्रण के बाहर है।

सितंबर माह के 15 दिन में हर दिन औसतन 312 मरीज मिल रहे हैं, जबकि अप्रैल यह आंकड़ा 49 ही था। सरकार को आशंका है कि सितंबर में 10 हजार और अक्टूबर में 20 हजार मरीज आएंगे। तब हर दिन 666 मरीज सामने आने की आशंका है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जून-जुलाई में धीमी होने के बाद शहर अब तेजी से पीक की ओर जा रहा है। पहले नौ हजार मरीज 142 दिन में मिले थे। 12 अगस्त को नौ हजार मरीज हुए थे, वहीं अब केवल 37 दिन में दोगुने यानी 18 हजार मरीज हो गए हैं।

संक्रमित मरीजों में 13130 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, 479 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे बड़ी चिंता की बात पॉजिटिव मरीजों का लगातार बढ़ना है। भी 4712 मरीज या तो होम क्वारैंटाइन हैं या फिर अलग-अलग अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। बुधवार रात को 3004 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें से 381 नए संक्रमित मिले, जबकि 2615 की रिपोर्ट निगेटिव आई।

छह मरीजों की रिपोर्ट रिपीट पॉजिटिव आई, जबकि दो सैंपल रिजेक्ट कर दिए गए। अब तक जिले में 2 लाख 61 हजार 499 मरीजों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 18321 संक्रमित मिले चुके हैं।

नवलखा, वीर सावरकर नगर, खातीवाला टैंक, केंट एरिया महू, सिलिकॉन सिटी, आलोक नगर, स्कीम नंबर 54 और पदमावती कॉलोनी में चार-चार मरीज मिले हैं। ओल्ड पलासिया 11, पलसीकर कॉलोनी 10, मनोरमागंज में 9 लोगों तक संक्रमण पहुंचा। महालक्ष्मी नगर, सुदामा नगर और तंजीम नगर में 7-7 मरीज मिले।

वहीं, यादव नगर महू, लोकमान्य नगर, आशानगर, विक्टोरिया अर्बन 12 पार्क रोड, साकेत नगर, विजय नगर में 5-5 मरीज सामने आए हैं।

- Advertisement -

Latest news

Sultan Games в Казахстане Как получить бонусы.1057

Казино Sultan Games в Казахстане - Как получить бонусы ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Мостбет ставки на спорт и слоты в казино Mostbet.57

Официальный сайт Мостбет - ставки на спорт и слоты в казино Mostbet ...

Die Besten Online Internet Casinos 2025 Für Deutsche Spieler

Diese Online-casinos Überzeugen Im Or Her Vergleich 2025ContentSchnelle AuszahlungenWildz Casino: Schnellste Gambling Establishment AuszahlungMuss Ich Gewinne Aus Legalen Online Casinos Versteuern? We Are Your...

Slottica co to i wyjątkowa oferta automatów do gry

Slottica co to i wyjątkowa oferta automatów do grySlottica to nowoczesne kasyno online, które zdobywa coraz większą popularność wśród miłośników hazardu. Co to jest...

Is Plinko Real Money? BGaming Slot Plinko UK Review

 Plinko by BGaming has rapidly gained popularity among online casino players in the UK, blending nostalgic arcade excitement with modern gambling thrills. This review...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here