इंदौर: इतवारिया बाजार, छावनी और सुखलिया बने कोरोना हॉटस्पॉट, शहर में रिकॉर्ड 379 नए मरीज मिले, कुल 17161 संक्रमित हुए

- Advertisement -
- Advertisement -

जिले में कोविड-19 के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 17161 हो गई है। इनमें से 463 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में महामारी के मरीजों की मृत्यु दर 2.73 फीसद के स्तर पर है जो 1.65 प्रतिशत के मौजूदा राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ज्यादा है।

Source: Facebook

पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 379 संक्रमित मिले। पिछले साढ़े पांच महीने के दौरान एक ही दिन में मिले संक्रमितों की यह सबसे ज्यादा संख्या है। देश में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में संक्रमण की रफ्तार लगातार तेज हो रही है।

रविवार को सिर्फ 1995 सैंपलों की जांच में 1608 मरीज निगेटिव पाए गए, जबकि 379 में संक्रमण मिला। 8 मरीज रिपीट पॉजिटिव रहे। करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर में कोरोना ने 24 मार्च को दस्तक दी थी। इसके बाद से मरीजों के बढ़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह लगातार जारी है। सितंबर में तो इसकी गति काफी तेज हो गई है। इसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले पांच दिनों से लगातार 300 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं।

कोरोना संक्रमण के उपचाररत मरीजों की संख्या बढ़कर 5162 पर पहुंच गई है। इनमें 1700 से ज्यादा होम आइसोलेशन में रखे गए मरीज भी शामिल हैं। अब तक जिले में 2 लाख 52 हजार 795 सैंपलों की जांच हो चुकी है। इसमें से 17161 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 11536 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं, जबकि 463 की जान जा चुकी है। देर रात आई रिपोर्ट में 212 क्षेत्रों में कोरोना से दस्तक दी। इसमें से 12 ऐसे क्षेत्र हैं जहां पहली बार कोरोना पहुंचा। इनमें सारनाथ कॉलोनी, सविया नगर में तीन-तीन, जबकि प्रीमियम पैराडाइज में दो संक्रमित मिले।

इसके अलावा नागपुर गांव, ललितपुर कॉलोनी, नसिया रोड, डेरी कॉलोनी, मेहतवाड़ा गांव, चितवन अपार्टमेंट, सराय वार्ड राऊ, बॉम्बे अस्पताल के पास, विष्णु लक्ष्मी विहार में एक-एक मरीज मिले।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा संक्रमित क्षेत्र इतवारिया बाजार, छावनी और सुखलिया रहे। यहां पर 8-8 मरीज मिले हैं। इसके अलावा मनोरमागंज, स्कीम नंबर -54 में 7-7। वहीं, सुदामा नगर, स्कीम नंबर 71 में 6-6 मरीज मिले हैं। रानीबाग, श्रीकांत पैलेस, बिचौली मर्दाना, शांति निकेतन कॉलोनी, सुखदेव नगर, स्कीम नंबर -78, विजय नगर में 5-5, जबकि मल्हारगंज, गुमाश्ता नगर, श्रीनगर एक्टेंशन, एयरपोर्ट रोड, शिवशक्ति नगर, अग्रवाल नगर, ग्रैंड एग्जॉटिका टाउनशिप, चोइथराम अस्पताल में चार-चार संक्रमित मिले। इसके अलावा ब्रह्मपुरी कॉलोनी, शेषाद्री कॉलोनी, सांघी कॉलोनी, हुक्माखेड़ी, अक्षयदीप, सांईकृपा कॉलोनी, आरएस भंडारी मार्ग, वसंत विहार कॉलोनी, श्रीनगर मेन, वायएन रोड तुकोगंज, न्यू पालसिया, शंकर बाग, ऊषा नगर एक्टेंशन, रेस क्रॉस रोड, बंगाली चौराहा और अंबिकापुरी में तीन-तीन मरीज मिले हैं।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने पर स्पाॅट फाइन करने के निर्देश निगम के अमले को दिए गए। आयुक्त प्रतिभा पाल ने निगम के सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त, सभी स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल अधिकारियों, जोन नियंत्रणकर्ता अधिकारी, सीएसआई व रिमूवल के सुपरवाइजर व टीम को इसके संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है।

इसके अंतर्गत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने, मास्क नहीं लगाने पर पूरे शहर में अभियान चलाकर स्पाॅट फाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क नहीं लगाने पर 866 के विरुद्ध स्पाॅट फाइन कर कुल 1 लाख 42 हजार 800 रुपए से ज्यादा की राशि वसूल की गई है। अस्पतालों में बेड की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मोबाइल एप बनवाया जा रहा है। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इस एप में संबंधित अस्पताल द्वारा बेड की उपलब्धता को लेकर रियल टाइम जानकारी डाल दी जाएगी, इससे प्रशासन को पता रहेगा कि किस अस्पताल में कितने बेड खाली है। इससे इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों को तत्काल वहां पहुंचाया जा सकेगा।

- Advertisement -

Latest news

Vavada online kazino Latvij iemaksu metodes un minimls summas.653

Vavada online kazino Latvijā - iemaksu metodes un minimālās summas ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1xbet зеркало непраздничное возьмите сейчас праздник получите и распишитесь сайт 1хбет Освежено!

Геймеры повышают добывать скидки вне активность, кооптирование счета а еще исполнение определённых требований. VPN — это флейта, который помогает игрокам исходить блокировки а еще...

1win регистрация в букмекерской конторе 1вин.1056 (2)

1win — регистрация в букмекерской конторе 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

R7 онлайн казино как зарегистрироваться и создать личный аккаунт.175

R7 онлайн казино - как зарегистрироваться и создать личный аккаунт ...

Spil p casino uden dansk licens fra Danmark.1022

Spil på casino uden dansk licens fra Danmark ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here