इंदौर: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण अब शहर में अधिकांश बाजार शाम 6 बजे बंद करने का आदेश जारी….

- Advertisement -
- Advertisement -

शहर के प्रमुख बाजारों की ज्यादातर दुकानें अब शाम 6 बजे बंद हो जाएंगी। प्रशासन ने तो ऐसा कोई आदेश नहीं दिया, लेकिन कारोबारियों ने खुद ही इसका फैसला ले लिया है। शुक्रवार को एक-एक कर कई प्रमुख व्यापारी एसोसिएशन ने इसकी घोषणा कर दी।

Source: Instagram

इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): Indore Market : तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शहर में बाजार खुले रहने के समय में कटौती कर दी गई है।

शुक्रवार को शहर के अलग व्यापारी संगठनों की ओर से भी ऐसी ही घोषणा की गई। एमटीएच क्लॉथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन ने पहले स्वैच्छिक लॉकडाउन का एलान तो नहीं किया, लेकिन एसोसिएशन के मंत्री कैलाश मूंगड़ ने शुक्रवार को घोषणा कर दी कि बाजार अब सिर्फ छह घंटे खुला रहेगा। सभी व्यापारियों को शाम 6 बजे दुकान अनिवार्य रूप से बंद करनी होंगी। तीन दिन पहले क्लॉथ मार्केट में स्वैच्छिक लॉकडाउन का सिलसिला शुरू हुआ था। इसके बाद गुरुवार को सराफा बाजार, सीतलामाता बाजार के व्यापारी एसोसिएशनों ने शाम सात बजे तक दुकानें बंद करने की घोषणा की थी।

इंदौर में बड़ा सराफा और छोटा सराफा बाजार की दुकानें शाम 7 बजे ही बंद होने लगी हैं| बाद में इंदौर टी मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल की ओर से भी 6 बजे दुकानें बंद करने का निर्देश जारी हुआ। सियागंज के कन्फेक्शनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने भी शाम 6 बजे दुकानें बंद करने की घोषणा की। सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन के महामंत्री प्रतिपाल टोंग्या ने भी बाजार की किराना दुकानों को 6 बजे बंद करने की घोषणा कर दी।

इंदौर इलेक्ट्रिक एसोसिएशन, पाइप एंड सैनिटरी एसोसिएशन, मार्बल ग्रेनाइट एसोसिएशन, इंदौर चावल व्यापारी एसोसिएशन, नई बागड़ रानीपुरा व्यापारी एसोसिएशन, अहिल्या चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त सचिव नरेंद्र बाफना ने सूची जारी कर जानकारी दी कि शास्त्री मार्केट व्यापारी एसोसिएशन, सिंधी बर्तन बाजार एसोसिएशन, जेल रोड, एमजी रोड और कोठारी मार्केट व्यापारी एसोसिएशन ने भी शाम 6 बजे दुकानें बंद करने की घोषणा कर दी है।

- Advertisement -

Latest news

Best Non-Gamstop Casino Sites UK Casinos Not on Gamstop 2025.4743

Best Non-Gamstop Casino Sites UK – Casinos Not on Gamstop 2025 ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Bookmakers hors ARJEL en France compatibilit mobile.2304

Bookmakers hors ARJEL en France - compatibilité mobile ▶️...

Experience Thrills with the Spinanga Casino Adventure

Experience Thrills with the Spinanga Casino Adventure Table of Contents ...

Online Casino 2025 De Bedste Spil Uden Rofus

Casino Uden Rofus Para 10 Bedste Spil Uden Om RofusContentCuracao E GamingFantastiske Live Gambling Establishment OplevelserEr Udenlandske Casinoer Troværdige Og Sikre At" "spille På?...

Cryptoboss онлайн казино бонусные предложения.713

Cryptoboss онлайн казино - бонусные предложения ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here