इंदौर क्राइम ब्रांच ने 12वीं पास स्टूडेंट को नकली नोट छापते पकड़ा, किया गिरफ्तार , छात्र ने कहा- लॉकडाउन में काम छूटा तो इंटरनेट से नकली नोट बनाना सीखा,

- Advertisement -
- Advertisement -

इंदौर राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । इंदौर क्राइम ब्रांच ने नकली नोट बनाने वाले 12वीं पास छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजकुमार तायडे आजाद नगर इलाके में किराए के मकान में रहता है। वह एक माह से नकली नोट छाप रहा था। इसके बाद नकली नोट को इंदौर समेत आसपास के इलाकों में खपा देता था। आरोपी के पास से 2.53 लाख के नकली नोट मिले हैँ। इनमें 100 के 476, 500 के 159 और 2000 के 63 नोट जब्त मिले हैं।

DIG मनीष कपूरिया ने बताया, सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नकली नोट को बाजार और सब्जी मंडी में खपाने जा रहा है। इस पर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम राजकुमार (25) पिता अनिल तायडे निवासी आजाद नगर बताया। वह यहां लियाकत अली नाम के व्यक्ति के यहां किराए के मकान में रहता है। तलाशी में उसके पास से मोबाइल व बैग में 2,53,100 रुपए मिले। बारीकी से देखने पर पता चला कि सभी नोट नकली हैं। पूछताछ में राजकुमार ने भी गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि नोटों को वह सब्जी मंडी में ठेला व सब्जी वालों को देता था।

ऐसे बनाता था नकली नोट

आजाद नगर में राजकुमार अकेला रहता है। कमरे से पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर और ए -4 साइज का हाई क्वालटी का कागज जब्त किए हैं। इनकी मदद से 100 का पुराना नोट, 500, 2000 के नए नोट की काॅपी व स्कैन कर आगे-पीछे कलर प्रिंटर लेकर ग्लास कटर व स्कैल की मदद से हूबहू काटता था। इसके बाद प्रिंट कर लेता था। आरोपी ने पहले 100 रुपए के नोट बनाकर चलाए। इसके बाद 500 और 2000 के नोट छापना शुरू कर दिए।

इंटरनेट से सीखा नोट बनाना

आरोपी सीमावर्ती गांवों व सब्जीमंडी में पिछले एक माह से करीब 10 से 20 हजार रुपए से ऊपर 100-100 के नोटों को खपा चुका है। आरोपी केसर बाग रोड फाइटिंग क्लब में ट्रेनर है। लॉकडाउन में काम छूट गया था। इस कारण इंटरनेट से रुपए प्रिंट करने की जानकारी ली। इसके बाद हाई क्वालिटी का प्रिंटर खरीदा। असली नोटों को कागज पर चिपका हुआ मार्क तैयार कर प्रिंट लेने लगा। इसमें 100 के पुराने नोटों को खपाने में आसानी रहती थी। मजदूर वर्ग, गांव वाले और हाथ ठेला वाले से खरीदी करने में 100 रुपए का उपयोग करता था।

- Advertisement -

Latest news

Releases Avitsa Aviator-predictor

Escalibud Aviator-predictor: About Level Up The Aviator Game! This Kind Of App Employs The Prediction Prowess To Be Able To Help You Your Own...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Myjackpot Com Casinosunda Ücretsiz Online Slotlar Oyna

Türkiyedeki En Çok Kazandıran Slot Machine Game Siteleri: Güncel Liste Ve İncelemelerContentJackpot OyunlarıEn Iyi Meyve SlotlarıTürkiyedeki En Çok Kazandıran Slot Siteleri: Güncel Liste Ve...

Joaca Book Of Ra Deluxe Online

Book Of Ra Trial Joacă Pacanele Online Gratis Pe Cazino RoContentPagamenti E Simboli Speciali PresentiOther Popular Novomatic Position GamesBook Involving Ra Deluxe - Informații GeneraleCum...

Australian On The Internet Casinos 2025 Best Australia Casinos Cc

Best Online Casinos Australia 2025 Trusted & Safe Au SitesContentCasino Bonuses AustraliaBest On The Internet Casinos For Aussie Players 2025Oceanspin CasinoMega Moolah Pokies ReviewAre...

Эволюция промокодов Cat Casino в онлайн-играх

Эволюция промокодов Cat Casino в онлайн-играхПромокоды Cat Casino играют важную роль в мире онлайн-игр, предоставляя игрокам уникальные возможности для получения бонусов и улучшения игрового...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here