इंदौर: दो व्यक्ति वेब सीरीज लॉन्च के झांसे मे लड़की का अश्लील वीडियो बनाने के मामले मे गिरफ्तार

- Advertisement -
- Advertisement -

इंदौर में वेब सीरीज लॉन्च करने के नाम पर एक लड़की की पॉर्न फिल्म रिलीज करने के मामले की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Source: Facebook

मध्यप्रदेश: लड़की की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत है कि वेब सीरीज लॉन्च के नाम पर एक लड़की से बोल्ड सीन शूट कराए गए और फिर उसे पॉर्न वेबसाइट पर डाल दिया गया।

साइबर सेल के एसपी जितेंद्र सिंह का कहना है कि “मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।” पुलिस को आशंका है कि आरोपी पॉर्न फिल्म रैकेट का हिस्सा हो सकते हैं।

लड़की ने शिकायत में बताया है कि दिसंबर, 2019 में विजेंद्र नाम के एक शख्स ने उसे वेब सीरीज में लॉन्च करने का वादा किया और अपने फार्म हाउस पर बुलाया। लड़की अपने दोस्त मिलिंद के साथ वहां पहुंची जो कास्टिंग डायरेक्टर है। कथित वेब सीरिज के कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

लड़की को बताया गया कि वेब सीरीज में से अश्लील सीन हटाकर बाकी हिस्सा रिलीज किया जाएगा, लेकिन बाद में अश्लील सीन को हटाए बिना शूट किए गए हिस्से को पॉर्न वेबसाइट पर रिलीज कर दिया गया।

लड़की इंदौर के धामनोद की रहने वाली है और मॉडलिंग करती है, उसके किसी जानने वाले ने इसके बारे में बताया। लड़की ने जब इस संबंध में विजेंद्र और मिलिंद से संपर्क किया तो उन्होंने टाल दिया।

लड़की ने साइबर पुलिस में कास्टिंग डायरेक्टर सहित पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें से दो को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

लड़की को जानकारी मिलने से पहले ही इस वीडियो को करीब चार लाख लोग देख चुके थे।

- Advertisement -

Latest news

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.130

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pinco casino Trkiyede kayt ve giri.2147

Pinco casino Türkiye’de - kayıt ve giriş ▶️ OYNAMAK ...

Mostbet Trkiye casino.340

Mostbet Türkiye casino ▶️ OYNAMAK ...

Chicken Road spel bij online casino in Nederland Handleiding voor het spelen.207

Chicken Road spel bij online casino in Nederland - Handleiding voor het spelen ...

Krypto-Casino-Bewertungen in Deutschland.2066

Krypto-Casino-Bewertungen in Deutschland ▶️ SPIELEN ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here