इंदौर: त्योहार सीजन में पहली बार है न्यूनतम स्तर पर फ्लाइट का किराया…

- Advertisement -
- Advertisement -

जैसा की आप सभी जानते हैं कि प्रत्येक वर्ष इंदौर से देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई आदि के लिए दीपावली पर किराया करीब 10 से 12000 हजार रुपये होता था लेकिन इस बार मात्र 47 सौ रुपये में उपलब्ध है ।

Source: Instagram

इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): कोरोना काल के बाद शुरू हुई यात्री उड़ानों को यात्रियों की कमी से जूझना पड़ रहा है। पहली बार त्योहार के अवसर पर भी किराया काफी कम है।

देश के दूसरे प्रमुख शहर मुंबई के लिए भी किराया और कम है। इंदौर से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए सिर्फ 3900 रुपये में टिकट उपलब्ध है। ट्रेवल एजेंट बताते हैं कि पहली बार ऐसा हुआ है जब एयरलाइंस इतने कम किराये में प्रमुख शहरों का सफर करवा रही हैं। इंदौर से दिल्ली की बात की जाए तो गुरुवार से लेकर दीपावली तक कई एयरलाइंस 4700 रुपये में यात्रियों को सफर करवा रही है,जबकि दिल्ली से इंदौर आने वाले यात्रियों के लिए भी किराया इसी के आसपास है।

विमान के अलावा ट्रेन और बस सहित दूसरे साधनों की मांग भी काफी अधिक होती हैं। जिससे किराया अधिक होता हैं, लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों को चले गए हैं, जबकि वर्क फ्रॉम होम कल्चर आने से कुछ लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। इसलिए त्योहारी सीजन पर ज्यादा यात्री सफर नहीं कर रहे हैं। विमानों का किराया सीट बुक होने के आधार पर बढ़ता जाता है । ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह जादौन बताते हैं कि हर साल इस समय पर इंदौर आने और अपने शहर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है।

बस संचालको ने बताया कि प्रमुख शहरों जाने के लिए बसों में इस बार आसानी से सीटें उपलब्ध हैं। त्योहारी सीजन में पहले एक-एक सीट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। इस बार कम बसें चलने के बावजूद सीटें उपलब्ध है।

- Advertisement -

Latest news

Sultan Games в Казахстане Как получить бонусы.1057

Казино Sultan Games в Казахстане - Как получить бонусы ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Sultan Games Как начать играть.217

Казино Sultan Games - Как начать играть ▶️ ИГРАТЬ ...

Bookmakers hors ARJEL en France compatibilit mobile.2303

Bookmakers hors ARJEL en France - compatibilité mobile ▶️...

Faszinierende Erlebnisse und Eindrücke im Spinanga Casino

Faszinierende Erlebnisse und Eindrücke im Spinanga Casino Inhaltsverzeichnis ...

L’univers envoûtant de Prince Ali Casino

L'univers envoûtant de Prince Ali Casino Table des matières Découverte...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here