बुलेटिन के मुताबिक अब तक 2 लाख 93 हजार 759 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच की जा चुकी है। कुल पाजिटिव मरीजों में से सक्रिय मरीजों की संख्या 4330 तक पहुंच गई। 3240 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उधर, महू में 27 नए मरीज मिले हैं।

इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 23,075 हो गई। इनमें से 18,198 मरीज ठीक हो चुके हैं। इंदौर में रविवार को जांचे गए कोरोना संदिग्ध 3163 मरीजों के सैंपल में से 468 पाजिटिव आए हैं। 6 मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 551 हो गई है।
सक्रिय मरीजों और स्वस्थ हो चुके मरीजों के बीच का दायरा भी ब़़ढता जा रहा है। अभी तक लगभग 60 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से करीब 50 लाख स्वस्थ हो चुके हैं और 94 हजार से अधिक की जान भी जा चुकी है।
सक्रिय मामलों से स्वस्थ हो चुके मरीजों की ब़़ढती संख्या के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रतिदिन सामने आ रहे नए मामलों से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और मेघालय शामिल हैं। सक्रिय मामले लगातार 10 लाख से कम बने हुए हैं।