इंदौर: शहर से लगे गांव के जंगलो में बड़ी तेंदुओं की हलचल, पैरों के निशान से जानेंगे संख्या…

- Advertisement -
- Advertisement -

संख्या पता लगाने के लिए दो टीमें बनाई है, जो पैरों के निशान लेगी। उधर वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से लोगों की आवाजाही बंद रही। प्रदूषण कम होने से पर्यावरण में बदलाव दिखा। जो वन्यप्राणियों के लिए अच्छे संकेत है।

Source: Instagram

इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): जंगल से लगे गांवों में तेंदुओं की हलचल अचानक बढ़ गई है। चार महीनों के भीतर इंदौर रेंज में पांच से छह मर्तबा तेंदुए को देखा गया है। अब वन विभाग हरकत में आ चुका है।

जुलाई से लेकर नवंबर के बीच नयापुरा, रालामंडल अभयारण्य और उज्जैनी-उमरिया गांव में तेंदुए नजर आए हैं। रविवार को तेंदुए का रेस्क्यू करने के बाद ग्रामीणों ने इनकी संख्या अधिक होना बताया, जिसमें एक मादा अपने दो शावकों के साथ घूमना बताया। यहां तक जंगलों से लगे गांवों में इनकी गतिविधियां बढ़ने की बात कही।

सूत्रों के मुताबिक ग्रामीणों ने वनकर्मियों को शिकारियों के संक्रिय होने के बारे में बताया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उमरिया गांव से लगे जंगल के आस-पास अब कैमरों से तेंदुए पर नजर रखी जाएगी। विभाग ने चार स्थान पर इन्हें लगाने का तय किया है। वन अफसरों अब संख्या पता लगाने पर जोर दिया है। इंदौर रेंज को दो टीमों में बांटा है, जिन्हें तेंदुओं के पैरों के निशान लेने को कहा गया है। यहां तक जंगल में उनकी मौजूदगी दर्शाने के लिए अन्य प्रमाण भी लिए जाएंगे।

वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट का कहना है कि अप्रैल से जुलाई के बीच लोगों की आवाजाही बिल्कुल बंद थी। जिससे वन्यप्राणियों का मूवमेंट बढ़ गया, जो जंगलों से निकलकर आसपास के गांवों में नजर आने लगे। यहां तक शहरी सीमा में भी दिखे। 2016-17 में वन विभाग ने वन्यप्राणियों की गणना करवाई थी। अकेले इंदौर रेंज में पगमार्क यानी पैरों के निशान के आधार पर 12 तेंदुएं जंगल में होना सामने आया था। ये देवगुराडिया, केम्पल, उज्जैनी, रणभंवर, सिमरोल, उमरीखेड़ा, कजलीगढ़ समेत कई क्षेत्रों में देखे गए।

- Advertisement -

Latest news

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

बाल विवाह रोकथाम कानून के आड़े नहीं आ सकता कोई मजहबी पर्सनल लॉ, SC का बड़ा फैसला

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I बाल विवाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (18 अक्टूबर) को फैसला सुनाया। CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस...

ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा सचिवों को महात्मा गांधी जी की प्रतिमा और प्रमाण पत्र वितरित किए गए

राष्ट्र आजकल /प्रतिनिधि/ रायसेन रायसेन स्थित वन परिसर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त पंचायत अभियान अंतर्गत जिले की टीबी मुक्त...

मेहसाणा में फैक्ट्री में टैंक खोदते वक्त मिट्टी गिरी 7 मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को टैंक खोद रहे मजदूरों पर मिट्टी गिर गई। हादसे में...

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: IMA ने किया देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में 5 अक्टूबर से अनशन पर बैठे ट्रेनी डॉक्टरों...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here