इंदौर: 15 अक्टूबर के बाद मिलेगी मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को रफ्तार

- Advertisement -
- Advertisement -

कार्य की प्राथमिकता की बात करें तो सुखलिया चौराहा (बापट चौराहा) से विजय नगर के बीच हाइटेंशन लाइन की शिफ्टिंग का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से होगा। शुक्रवार को मेट्रो कंपनी, नगर निगम और आइडीए अधिकारियों के संयुक्त दौरे में काम की रूपरेखा तय की गई।

Source: Instagram

इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): 15 से 20 अक्टूबर तक एमआर-10 ब्रिज से मुमताजबाग के बीच मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट के छह महीने से रुके काम को दोबारा शुरू करने का मुहूर्त आ गया है।

कंपनी ने कहा है कि वह 15 से 20 अक्टूबर तक इंदौर में मेट्रो कॉरिडोर का काम दोबारा शुरू कर देगी। शुक्रवार को अधिकारियों के साथ एमआर-10 ब्रिज से लेकर मुमताजबाग के बीच काम करने में आ रही अड़चनें देखीं। ब्रिज के पास आइडीए इंटर स्टेट बस टर्मिनस (आइएसबीटी) बना रहा है। वहां आइडीए द्वारा बनाई जा रही दो सड़कों के बीच मेट्रो कॉरिडोर के पिलर आ रहे थे। दौरे में निगमायुक्त प्रतिभा पाल, मेट्रो कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर (तकनीकी) जितेंद्र दुबे और आइडीए सीइओ विवेक श्रौत्रिय के अलावा कांट्रेक्टर कंपनी दिलीप बिल्डकॉन के प्रतिनिधि मौजूद थे।

दौरे के बाद निगमायुक्त ने बताया कि कांट्रेक्टर कंपनी द्वारा 45 दिन के भीतर काम शुरू करने का भरोसा दिया है।

आयुक्त ने बताया कि मेट्रो कॉरिडोर में जहां-जहां अवंतिका गैस एजेंसी, नगर निगम और मोबाइल कंपनियों की सर्विस लाइन आ रही हैं, शुक्रवार को उनसे कहा गया है कि वे अपनी लाइनों की शिफ्टिंग का काम जल्द से जल्द पूरा कर लें। संयुक्त दौरे में आइडीए सीइओ के साथ सड़कों का अलाइनमेंट तय कर दिया। दूसरी परेशानी 132 केवी की हाइटेंशन लाइन की है। उसकी शिफ्टिंग का वर्कऑर्डर ट्रांसमिशन कंपनी दे चुकी है।

करीब सवा किमी लंबी बिजली लाइन में बापट चौराहा से विजय नगर के बीच की लाइन सबसे पहले शिफ्ट करने को कहा है, ताकि काम में समस्या न आए। दूसरे चरण में बचे हिस्से की लाइन शिफ्ट करेंगे।

- Advertisement -

Latest news

Mostbet Janubiy Afrika: Bonuslar va siz reklama talablari uch yuz dollar +250 FS ball olasiz.

Biz mutlaq minimal depozitlar sonini topishga qiynalgan edik, shuning uchun biz odamlarga o'zimizning minimal qo'yiladigan kazino raqamimizni qabul qilishlarini ko'rsatmoqdamiz. Depozitsiz bonuslar aslida reklama...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.2949

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало.4768

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

– Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало.1238

Пинко казино - Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало ...

Mostbet Trkiye casino.5523

Mostbet Türkiye casino ▶️ OYNAMAK ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here