इंदौर: इस बार साथ होगा संभावित हमसफर, घर की तलाश के सफर पर निकलेगी गीता

- Advertisement -
- Advertisement -

गीता फिलहाल इंदौर की संस्था आनंद सर्विस सोसायटी में रह रही है। यहां के संचालक ज्ञानेंद्र पुरोहित प्रतिदिन गीता को विभिन्न राज्यों के चुनिंदा स्थानों के वीडियो दिखा रहे हैं ताकि उसके मूल घर की पहचान हो सके।

Source: Twitter

इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): पाकिस्तान से लाई गई मूक-बधिर गीता के घर की तलाश एक बार फिर जल्द शुरू की जाएगी। इस बार उसके साथ वह युवक भी होगा, जिसे पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गीता के लिए पसंद किया था। युवक भी मूक-बधिर है और मध्य प्रदेश के सीधी जिले का निवासी है।

पुरोहित के मुताबिक गीता इशारों में बता चुकी है कि पहले अपने घर-परिवार को तलाशना चाहती है फिर शादी करेगी। सीधी का युवक गीता की मदद करना चाहता है। गीता का घर तलाशने के लिए एक बार फिर कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, गीता की इशारों से कही गई बातों से लगता है कि वह छत्तीसगढ़, तेलगांना, आंध्रप्रदेश और झारखंड के किसी स्थान की हो सकती है। इन्हीं राज्यों के प्रमुख स्थानों पर गीता को ले जाने की योजना है।

इस सफर में गीता के साथ आनंद सोसायटी के सदस्य और दो पुलिसकर्मी भी रहेंगे। हालांकि उसका सफर कोरोना संक्रमण कम होने के बाद शुरू होगा। गीता के बताए अनुसार उसके घर के पास एक मंदिर है। जिसमें दर्शन करने के पहले नदी में डुबकी लगाकर जाना होता है। इस विवरण के आधार पर उसे हर दिन तीन से चार घंटे देश के अलग-अलग इलाकों के वीडियो दिखाए जा रहे हैं।

गीता को अपनी बेटी बताने का दावा करने वाले 22 लोगों का डीएनए टेस्ट हो चुका है लेकिन उसका गीता के डीएनए से मिलान नहीं हुआ। इस बीच गीता का घर बसाने के लिए स्वयंवर भी आयोजित किया गया लेकिन गीता ने उनमें से किसी को भी जीवनसाथी चुनने से इन्कार कर दिया। गौरतलब है कि भटककर पाकिस्तान पहुंची गीता को भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद पांच साल पहले यहां लाया गया था। उसके माता-पिता को तलाशने की कोशिश केंद्र से लेकर राज्य सरकार और इंदौर जिला प्रशासन कर चुका है।

इंदौर के डीआइजी हरिनारायणाचारी मिश्रा ने भी आश्वस्त किया है कि वे गीता की सुरक्षा के लिए दो पुलिस जवानों को उनके साथ भेजेंगे। पुरोहित के मुताबिक, कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद गीता को इन राज्यों में कुछ परिचित इलाकों में भी ले जाएंगे।

- Advertisement -

Latest news

Mostbet apk.1020

Mostbet apk ▶️ PLAY ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Jouer au Plinko en ligne – Jeu de casino.8087

Jouer au Plinko en ligne - Jeu de casino ...

Дополнительные автоматические автоматы в игорном доме

Дополнительные автоматические автоматы в игорном доме Бонусные слотовые автоматы в игорном доме, такие как вавада, дают игрокам уникальную шанс повысить свои перспективы на джекпот. Эти...

Spil Uden Rofus Med Hurtige Udbetalinger

Spil Uden Om Rofus ᐈ Største Online Gambling Establishment Guide 2025ContentHvad Er Ou Godt Casino Uden Rofus? Liste Over Casinoer Uden Rofus I September...

Udenlandske Casinoer Billigste Casino Uden Dansk Licens 2025

"spil Uden Rofus Mediterranean Sea Hurtige UdbetalingerContentOnline Gambling Establishment Uden Rofus – Liste For Danske Spillere I 2025Ulemper Ved Udenlandske Spillesider Uden Dansk LicensTrin...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here