सीजन में पहली बार हैदराबाद की गेंदबाजी में दिखा दम; हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रन से हराया, दो हार के बाद पहला मैच जीता

- Advertisement -
- Advertisement -

मैच के हीरो सनराइजर्स के स्पिनर राशिद खान और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार रहे। दोनों ने कुल 5 विकेट लेकर दिल्ली से जीत छीन ली।

Source: Twitter

टीम की इस सीजन में पहली जीत है। इससे पहले टीम को दो मैच में हार मिली थी। आईपीएल के 13वें सीजन के 11वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 15 रन से हरा दिया।

दिल्ली के लिए ऋषभ पंत ने 28, शिखर धवन ने 34, शिमरोन हेटमायर ने 21 रन की पारी खेली। वहीं हैदराबाद के लिए राशिद ने 3 और भुवनेश्वर ने 2 विकेट लिए। इनके अलावा टी. नटराजन ने 1 विकेट लिया। राशिद खान मैन ऑफ द मैच रहे। इससे पहले, मैच में हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली 7 विकेट गंवाकर 147 रन ही बना सकी।

अफगानिस्तान के राशिद खान ने मैच में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। यह उनका आईपीएल में अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस है। इससे पहले वे तीन बार 19 रन देकर 3 विकेट ले चुके हैं। यह कारनामा उन्होंने सबसे पहले 2017 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ किया। इसके बाद 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी यह प्रदर्शन दोहराया था।

बेयरस्टो की आईपीएल में चौथी फिफ्टी। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की धीमी शुरुआत हुई थी। शुरुआती 5 ओवर में टीम 24 रन ही बना पाई थी। इसके बाद ओपनर डेविड वॉर्नर ने 45, जॉनी बेयरस्टो ने 53 और केन विलियम्सन ने 41 रन की पारी खेली।

रबाडा ने जॉनी बेयरस्टो (53) और केन विलियम्सन (41) को पवेलियन भेजा। उन्होंने बेयरस्टो को एनरिच नोर्त्जे के हाथों कैच आउट कराया, जबकि विलियम्सन का कैच अक्षर पटेल ने लिया। वहीं, दिल्ली के लिए अमित मिश्रा और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए। अमित ने हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर (45) को विकेटकीपर ऋषभ पंत और मनीष पांडे (3) को रबाडा के हाथों कैच आउट कराया।

हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। वॉर्नर ने 33 बॉल पर 45 रन की पारी खेली। इसके बाद मनीष पांडे (11 करोड़ रु.) दूसरे महंगे खिलाड़ी रहे, जो 5 बॉल पर सिर्फ 3 रन ही बना सके। टीम में 20 लाख रुपए कीमत के साथ अब्दुल समद सबसे सस्ते रहे। उन्होंने अपनी पारी में 7 बॉल पर 12 रन बनाए।

दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर रहे। पंत ने मैच में 27 बॉल पर 28 और हेटमायर ने 12 बॉल पर 21 रन की पारी खेली। टीम में 1.10 करोड़ रुपए कीमत के साथ ईशांत शर्मा सबसे सस्ते रहे। उन्होंने 3 ओवर में 26 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया।

विलियम्सन और ईशांत का सीजन में पहला मैच

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में एक बदलाव किया। आवेश खान की जगह ईशांत शर्मा को मौका मिला। वहीं, हैदराबाद में कप्तान वॉर्नर ने दो बदलाव किए। मोहम्मद नबी और ऋद्धिमान साहा को बाहर कर केन विलियम्सन और अब्दुल समद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। विलियम्सन और ईशांत का सीजन में यह पहला, जबकि अब्दुल का डेब्यू मैच रहा।

दोनों टीम में विदेशी प्लेयर
दिल्ली में विदेशी प्लेयर शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्जे को मौका मिला। वहीं, हैदराबाद टीम में कप्तान वॉर्नर समेत जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन और राशिद खान शामिल रहे।

पिछले साल जम्मू-कश्मीर के दो खिलाड़ी मंजूर डार ने किंग्स इलेवन पंजाब और रसिक सलाम डार ने मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू किया था। 18 साल के अब्दुल समद आईपीएल खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के चौथे क्रिकेटर हैं। इस सीजन में खेलने वाले वे जम्मू-कश्मीर के अकेले क्रिकेटर हैं। हैदराबाद ने उन्हें बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा।

परवेज रसूल आईपीएल खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी थे। वे पुणे वॉरियर्स और हैदराबाद सनराइज की ओर से खेल चुके हैं।

- Advertisement -

Latest news

Chicken Road – Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins.1847 (2)

Chicken Road - Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Jak zacząć grać na Slottica co to w 5 prostych krokach

Jak zacząć grać na Slottica co to w 5 prostych krokachZastanawiasz się, jak zacząć przygodę z platformą Slottica co to i zacząć grać bez...

Pinco Казино – Официальный сайт Пинко вход на зеркало.9921

Pinco Казино - Официальный сайт Пинко вход на зеркало ...

Букмекерская контора Mostbet.301 (2)

Мостбет зеркало - Букмекерская контора Mostbet ▶️ ИГРАТЬ ...

วิธีติดต่อฝ่ายบริการลูกค้าผ่าน 1xbet ทางเข้า อย่างง่ายและรวดเร็ว

วิธีติดต่อฝ่ายบริการลูกค้าผ่าน 1xbet ทางเข้า อย่างง่ายและรวดเร็วหากคุณสงสัยว่า "จะติดต่อฝ่ายบริการลูกค้าผ่าน 1xbet ทางเข้า ได้อย่างไร?" บทความนี้จะช่วยไขข้อสงสัยให้คุณได้อย่างชัดเจน 1xbet มีช่องทางการติดต่อฝ่ายสนับสนุนลูกค้าหลายวิธี ที่ช่วยแก้ไขปัญหาหรือให้คำแนะนำสำหรับผู้ใช้งานอย่างรวดเร็วและมีประสิทธิภาพ คุณสามารถใช้บริการผ่านแชทสด โทรศัพท์ อีเมล รวมถึงโซเชียลมีเดีย ซึ่งทั้งหมดนี้ถูกรวมไว้ในระบบ 1xbet ทางเข้า ทำให้ง่ายต่อการเข้าถึงและติดต่อได้ตลอด 24 ชั่วโมง ในบทความนี้เราจะพาคุณไปรู้จักกับวิธีติดต่อที่นิยม วิธีใช้งาน...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here