इस बार करवा चौथ वाले दिन 6 बड़े शुभ योग, इस दिन किए गए व्रत और पूजा-पाठ का कई गुना शुभ फल मिलेगा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । करवा चौथ व्रत 24 अक्टूबर को किया जाएगा। सुहागनों का ये पर्व द्वापर युग से चला आ रहा है। इस बार करवा चौथ वाले दिन 6 बड़े शुभ योग बन रहे हैं। ग्रहों की विशेष स्थिति बनने से इस दिन किए गए व्रत और पूजा-पाठ का कई गुना शुभ फल मिलेगा।

इस दिन सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए बिना कुछ खाए पिए पूरे दिन व्रत रखती हैं। आयुर्वेद के मुताबिक इस व्रत से महिलाओं की भी सेहत अच्छी रहती है। उज्जैन की आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर डॉ. श्वेता गुजराती बताती हैं कि शरद ऋतु के दौरान शरीर में पित्त बढ़ता है। इससे होने वाली बीमारियों से बचने के लिए ये व्रत रखा जाता है। इस कारण महिलाएं दिनभर बिना पानी पिए रहती हैं और रात में मिट्टी के बर्तन से पानी पीकर व्रत खोलती है। ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

कार्तिक महीने के कृष्णपक्ष की चतुर्थी पर ग्रह-नक्षत्र विशेष स्थिति में रहेंगे। इस दिन की शुरुआत उभयचरी, शंख, शुभकर्तरी, विमल और शश महापुरुष योग में होगी। साथ ही इस दिन सूर्योदय और चंद्रोदय के वक्त तुला और वृष लग्न रहेंगे। ये दोनों शुक्र की ही राशियां हैं। ये सौभाग्य, समृद्धि और लंबी उम्र देने वाला शुभ संयोग है। इस दिन रविवार और भरणी नक्षत्र से प्रजापति नाम का एक और शुभ योग दिनभर रहेगा। सितारों की ये स्थिति इस पर्व को और खास बना रही है।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि करवा चौथ की शुरुआत सावित्री की पतिव्रता धर्म से मानी जाती है। सावित्री ने अपने पति की मृत्यु हो जाने पर भी यमराज को उन्हें अपने साथ नहीं ले जाने दिया और अपनी दृढ़ प्रतिज्ञा से पति को फिर से पा लिया। दूसरी कहानी पांडवों से जुड़ी है।

वनवास काल में अर्जुन तपस्या करने नीलगिरि के पर्वत पर गए थे। द्रौपदी ने अुर्जन की रक्षा के लिए भगवान कृष्ण से मदद मांगी। उन्होंने द्रौपदी को वैसा ही उपवास रखने को कहा जैसा माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था। द्रौपदी ने ऐसा ही किया और कुछ ही समय के पश्चात अर्जुन वापस सुरक्षित लौट आए।

करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से शुरू होता है और शाम को चांद निकलने तक रखा जाता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले उठकर नहाती हैं और फिर दिनभर निर्जल यानी बिना पानी पिए व्रत रखने का संकल्प लेती हैं। शाम को चंद्रमा का दर्शन कर के अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर महिलाएं व्रत खोलती हैं। इस दिन श्रीगणेश, चतुर्थी माता और फिर चंद्र देव की पूजा होती है।

- Advertisement -

Latest news

Новое зеркало Мелбет 2025: как обойти блокировки и играть без проблем

Новое зеркало Мелбет 2025: Быстрый доступ к любимой букмекерской конторе Автор статьи: Андрей Бондаренко | Проверял: Светлана Донмез Опытные эксперты с многолетним стажем в сфере iGaming...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pin Up 141: Azərbaycanda idman mərcləri və analitika

Pin Up 141 — idman mərclərinə peşəkar baxış Azərbaycanda idman mərc bazarı sürətlə dəyişir və "pin up 141" kimi terminlər oyunçuların diqqətini çəkir. Mərclər, canlı...

Colour Trading by TadaGaming: A New Spin on Online Casino Games for Indian Players

 Online casino enthusiasts in India are always on the lookout for fresh and engaging games. One such exciting offering is the Colour Trading game...

Log into Your account

Large levels, including lüks app Precious metal and Noir, were rewards such as flights loans and you may VIP support. These types of software...

Best Online Salle de jeu branché Terre cognition 2025 Top Eu Salle de jeu Sites

Ce casino un tantinet joue réussi à s’stipuler pareillement cet bibliographie avec olympe bonus sa capacité vers amalgamer tech en compagnie de pointe ,...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here