इस साल आप भी वैलेंटाइन वीक मनाने की तैयारी में तो, जानिए किस दिन है कौन सा डे

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । युवाओं के लिए फरवरी का महीना बहुत खास होता है। फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। फरवरी के पहले हफ्ते से ही प्यार के इम्तिहान के दिन शुरू हो जाते हैं। आशिकों के लिए एक हफ्ते की प्यार की परीक्षा होती है, जिसमें उन्हें हर पेपर में पास होना होता है। कुछ नए आशिक होते हैं, जो इन परीक्षाओं में शामिल होकर नए रिश्ते में जुड़ने की कोशिश करते हैं। वहीं कुछ पुराने इश्क के स्टूडेंट होते हैं, जो हर साल इस परीक्षा में शामिल होकर हर बार से अधिक अंक लाने की कोशिश में होते हैं। अगर इस साल आप भी वैलेंटाइन वीक मनाने की तैयारी में हैं तो प्यार के परीक्षा की डेट शीट आ गई है। परीक्षा में पास होने के लिए जान लें कि किस दिन कौन सा पेपर आपको देना है, ताकि उसकी तैयारी आप पहले से कर सकें। वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत 7 जनवरी से होती है। सबसे पहला दिन रोज डे होता है। यानी प्यार भरे सप्ताह की शुरुआत गुलाब की महक और खूबसूरती के साथ होती है। इस दिन प्रेमा जोड़ा एक दूसरे को लाल गुलाब देकर प्यार को जाहिर करते हैं। गुलाब के रंग भी आपकी भावनाओं को प्रदर्शित करते हैं। वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है। इस दिन आशिक अपने दिल के हाल को बताते हैं। यानी वह जिससे प्यार करते हैं या पसंद करते हैं उन्हें प्रपोज करते हैं। अगर आप पहले से रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर को खास तरह से प्रपोज करके अपने रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाते है ।

किसी भी रिश्ते में प्यार हो तो मिठास अपने आप घुल जाती है। लेकिन वैलेंटाइन सप्ताह में आप मिठास के जरिए रिश्ते में प्यार घोल सकते हैं। तीसरे दिन चॉकलेट डे होता है। जिसमें कपल एक दूसरे को चॉकलेट देकर रिश्ते में मिठास लाने की कोशिश करते हैं। दिल किसी टेडी जितना नाजुक होता है और हर कोमल दिल में एक बच्चा होता है। इसलिए वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन टेडी डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन कपल एक दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। अधिकतर लड़के लड़कियों को गिफ्ट में टेडी देते हैं क्योंकि लड़कियों को इस तरह के स्टफ्ड खिलौने ज्यादा पसंद होते हैं। आप किसी रिलेशनशिप में होते हैं या रिश्ते में जाना चाहते हैं तो एक दूसरे से कोई न कोई वादा करते हैं। वैसे तो पार्टनर एक दूसरे से कभी भी और कहीं भी वादे कर सकते हैं लेकिन वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन यानी 11 फरवरी को कपल्स के लिए खास प्रॉमिस डे होता है। इस दिन आप अपने साथी से हमेशा साथ रहने, उन्हें खुश रखने और कई अन्य वादे कर सकते हैं। वैलेंटाइन वीक के छठे दिन ‘हग डे’ मनाते हैं। इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को गले लगाकर प्यार जताते हैं। जादू की झप्पी के बहाने लोग अपने दिल के हाल को बताने की कोशिश करते हैं। इन सात दिनों की प्यार की परीक्षा में पास होने वाले आशिकों के लिए 14 फरवरी का दिन रिजल्ट का होता है। पास होने वाले अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन उत्सव मनाते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह का आखिरी और सातवां दिन किस डे के तौर पर मनाया जाता है। ओर एक खास दिन वैलेंटाइन डे
प्यार को जताने और शब्दों से इश्क न बया कर पाने पर आशिक प्यार भरी किस से काफी कुछ कह जाते हैं।

- Advertisement -

Latest news

казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги.2712

Оцените топовые казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Vegas Plus casino en ligne France conditions de retrait.2766

Vegas Plus casino en ligne France - conditions de retrait ...

Chicken Road – Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins.1847 (2)

Chicken Road - Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins ...

Odkryj Świat Spinanga z Niezwykłym Logowaniem

Odkryj Świat Spinanga z Niezwykłym Logowaniem Spis Treści Wprowadzenie do...

казино слоты и игры.752

Вулкан онлайн казино - слоты и игры ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here