ISRO का ऐलान, तैयार है चंद्रयान-3: 14 जुलाई को रचा जाएगा इतिहास

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। भारत 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से स्पेसशिप चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। इसरो ने यह जानकारी दी है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा।

यान पूरी तरह तैयार है। इसे बुधवार को ही लॉन्चिंग व्हीकल LVM-III में फिट किया गया था। इस मिशन का पूरा बजट 651 करोड़ रुपए का है।

अगर चंद्रयान-3 का लैंडर चांद पर उतरने में सफल होता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं।

इस मिशन में भारत चांद की धरती पर एक लैंडर उतारेगा। इस लैंडर में एक रोवर भी है जो चंद्रमा की धरती पर घूमेगा और वहां कुछ प्रयोग करेगा।

लैंडर चांद पर एक लूनार दिन तक रहेगा। एक लूनार दिन धरती के 14 दिन के बराबर होता है।

चंद्रयान-3 के लैंडर की चांद की सतह पर लैंडिंग के लिए जरूरी है कि वहां सूरज निकला हो। लैंडर के लिए सनलाइट जरूरी है। चांद पर 14-15 दिन सूरज निकलता है और बाकी 14-15 दिन सूरज नहीं निकलता है।

चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था। 14 अगस्त को लैंडर और रोवर ने पृथ्वी की कक्षा छोड़ी थी। 6 दिन बाद इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। 6 सितंबर को विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से अलग हुआ था।

मिशन के अनुसार विक्रम लैंडर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर 7 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 1 से 2 बजे के बीच लैंड करना था। यह चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर दूर था तभी इसका इसरों से संपर्क टूट गया था। इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है।

चंद्रयान-2 ने 48 दिन में 30844 लाख किलोमीटर की यात्रा की थी। मिशन पर 978 करोड़ रुपए का खर्च आया था। इसके विक्रम लैंडर से भले निराशा मिली, लेकिन यह मिशन नाकाम नहीं रहा, क्योंकि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर अभी भी चांद की कक्षा में अपना काम कर रहा है।

- Advertisement -

Latest news

1xbet Türkiye: 1xbet Casino’da Oynamak Için Giriş Yapma Vpn’ler, Aynalar

1xbet Üyelik 1xbet GüncelContentBet Mobil Ve Masaüstü Erişim"Gamble Türkiye: Güvenli Bahis Ve Kazanma FırsatlarıBet Bonus1xbet Üyelik İşlemi Nasıl Yapılır? Türkiye'de Çevrimiçi Kumar Için Herhangi...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mostbet Resmi Sitesi Kişisel Dolaba Giriş

Çevrimiçi Oturum Açmaya Erişin Empieza Bir Hesap AçınContentMostbet Casino OyunlarıMostbet Giriş EkranıMinimum Ödeme TutarıMostbet'te Spor Bahisleri Nasıl Yapılır? Mostbet Çevrimiçi CasinoMostbet’ten Nasıl Em Virtude...

تحديثات Xbet تنزيل: ما هي التغييرات الجديدة للمستخدمين؟

تحديثات Xbet تنزيل: ما هي التغييرات الجديدة للمستخدمين؟تهدف مقالة اليوم إلى إلقاء الضوء على تحديثات Xbet تنزيل وكيف تؤثر هذه التحديثات على تجربة المستخدمين....

Utforska Online Casino Online Utan Licens: Risker Och Belöningar Förklarade

Casino Utan Svensk Licens & Utländska Online Casino Lista För 2025"ContentHur Funkar Utländska Casinon Mediterranean Swish? Alla Casinon On The Web Med Svensk LicensVanliga...

التجربة المثلى مع تنزيل تطبيق 1xbet

التجربة المثلى مع تنزيل تطبيق 1xbetتعتبر تجربة استخدام تطبيق 1xbet إحدى التجارب المثيرة والممتعة في عالم المراهنات والرياضة. يقدم تطبيق 1xbet واجهة مستخدم سهلة...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here