इटली ने लगाया 900 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा Google पर , लगाया मनमानी का आरोप

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। इटली में गूगल पर 123 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। उसे टेक सेक्टर में अपनी मजबूत और प्रभावी स्थिति का फायदा उठाने और मनमानी करने का दोषी पाया गया है। गूगल पर ये आरोप था कि उसने इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन का पता बताने वाले एक सरकारी मोबाइल ऐप को अपने एंड्राॅयड ऑटो प्लैटफॉर्म पर चलने नहीं दिया। बता दें कि गूगल पर पहले भी तकनीकी जगत में अपनी मजबूत स्थिति के दुरुपयोग का आरोप लगता रहा है।

दरअसल इटली में इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल कर रहे लोगों की सुविधा के लिए इटली सहित पूरे यूरोपीय संघ में 95 हजार सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन बनाये गये हैं। लोगों की सुविधा के लिए इटली की सरकारी संस्था एनिल ने जूसपास नामक ऐप तैयार किया है, ताकि लोगों को आसानी से चार्जिंग स्टेशन का पता चल सके। लेकिन Google ने अपने एंड्राॅयड ऑटो प्लैटफॉर्म पर इस ऐप को चलने ही नहीं दिया।

इस पर इटली की प्रतिस्पर्धा व बाजार अथॉरिटी ने गूगल को आदेश दिया है कि वह जूसपास ऐप को एंड्राॅयड ऑटो पर तत्काल उपलब्ध कराये। AGCM ने कहा कि गूगल ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राॅयड की लोकप्रियता का दुरुपयोग कर प्रतियोगिता को खत्म करने की कोशिश की। इसके अलावा उसने अपने ऐप स्टोर गूगल प्ले का भी गलत इस्तेमाल कर यूजर्स तक इस ऐप की पहुंच को सीमित कर दिया।

गूगल के खिलाफ AGCM के पास शिकायत की गई थी, जिसमें कहा गया कि गूगल ने लगभग दो साल से जूसपास को चलाने की अनुमति नहीं दी है। मामले की जांच करने पर इन शिकायतों को सही पाया गया और उस पर 123 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया। वैसे Google के प्रवक्ता ने कहा है कि वो इस फैसले के खिलाफ ऊंची अदालत में याचिका दाखिल करेंगे। वैसे प्रतिस्पर्धा विरोधी गतिविधियों के चलते गूगल पर पहले भी जुर्माना लग चुका है। पिछले ती साल में ही यूरोपीय यूनियन के प्रतिस्पर्धा नियामक आयोग ने गूगल पर 1000 करोड़ डॉलर यानी लगभग 73,600 करोड़ रुपये का जुर्माने लगाया है।

- Advertisement -

Latest news

Мелбет скачать 2025 — свежий обзор приложения от международного букмекера

Мелбет скачать 2025: как взять удачу в свои руки Автор статьи: Роман Павлюченко — опытный спортивный обозреватель с 10-летним стажем в iGaming и онлайн-ставках. Проверяющий...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Xxx Fandom

In Accordance to a study carried out by Jamea, people who are curious and open to new experiences tend to report greater ranges of...

Рассмотрение формального портала игорного заведения и одноруких бандитов

Рассмотрение формального портала игорного заведения и одноруких бандитов Игроки, увлекающиеся гэмблингом, часто изучают лицензированные платформы казино, чтобы иметь доступ к различным слотам. На таких платформах,...

Обзор на игорный дом: интернет-портал и азартные опции

Обзор на игорный дом: интернет-портал и азартные опции Get X казино предоставляет клиентам легкий в использовании пользовательский интерфейс и множество вариантов игр. Сайт адаптирован для...

Интернет гэмблинг-платформа с приветственным вознаграждением

Интернет гэмблинг-платформа с приветственным вознаграждением Интернет-казино с вступительным бонусом привлекают множество игроков, стремящихся начать развлечение с дополнительным капиталом. Эти премии могут подниматься максимум до 200%...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here