राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। कई बार देखा गया है कि जब ब्रश से फाउंडेशन और बेस को ब्लेंड किया जाता है तो लाइंस बन जाती हैं। इसलिए ब्रश की जगह पर ब्यूटी ब्लेंडर का प्रयोग किया जाना चाहिए। नेचुरल स्किन के लिए ब्यूटी ब्लेंडर काफी मदद करता है। इसकी मदद से फाउंडेशन लगाने से वो काफी अच्छे से ब्लेंड होकर स्किन में लगता है। जिससे स्किन फ्लॉलेस दिखती है। तो चलिए जानें कैसे करें ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल। जिससे मिले फ्लॉलेस स्किन। ब्यूटी ब्लेंडर को फाउंडेशन, कंसीलर, हाईलाइट और ब्लश को लगाने के काम में लिया जाता है। ब्लेंडर को इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर गर्म पानी की मदद से इसे भिगों लें। फिर ब्लेंडर स्पंज को सुखाएं। पानी निचोड़कर स्पंज को ज्यादा से ज्यादा सुखा लें। ब्यूटी ब्लेंडर जितना ज्यादा पानी सोखेगा। स्किन पर फाउंडेशन उतनी अच्छी तरह से ब्लेंड करेगा। जैसे कि आंखों के नीचे, नाक के आसपास और होठों के आसपास के लिए ब्यूटी ब्लेंडर के कोने वाले हिस्से को इस्तेमाल में लाएं। जब भी ब्लेंडर को चेहरे पर लगाएं तो हमेशा इसे थपथपाकर यूज करें।