जबलपुर अग्निकांड के बाद अब सरकार लेगी बड़ा एक्शन, 10 महीने में मध्यप्रदेश के तीन बड़े हादसे

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | सबसे पहले प्रोविजनल NOC है क्या, इसे जान लेते हैं। भोपाल के अपर आयुक्त केएस परिहार बताते हैं कि जब नई बहुमंजिला इमारत बनाई जाती है, तो उसके लिए प्रोविजनल NOC दी जाती है। यह NOC संबंधित निकाय देता है। एक साल के भीतर यह टेंपरेरी NOC देने का नियम है। टेंपरेरी NOC तब दी जाती है, जब निकाय फायर सेफ्टी के सारे पैमानों की जांच कर लें, जबकि प्रोविजनल NOC नक्शे, बिल्डिंग परमिशन, मालिकाना हक समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों के आधार पर ही दे दी जाती है। प्रोविजनल एनओसी की जगह टेम्प्रेरी एनओसी देने के पीछे की वजह भी है। बात राजधानी की करें तो यहां बीते 20 महीने यानी, दिसंबर-2020 से अब तक प्रोविजनल एनओसी के लिए करीब 1300 आवेदन आए। इनमें से 1010 से ज्यादा आवेदनों को मंजूरी दी गई। बाकी, 300 आवेदनों को या तो निरस्त किया गया, फिर फीस जमा न करने, पूर्ण दस्तावेज न देने आदि की वजह से मंजूरी नहीं दी गई | इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत सभी बड़े शहरों में ऐसे हालात बताए जाते हैं। यही कारण है कि जब भी बहुमंजिला इमारतों में आग लगने की घटनाएं होती हैं तो फायर सेफ्टी के इंतजाम न होने से समय पर काबू नहीं पाया जाता है। 8 नवंबर 2021 की रात में भोपाल स्थित हमीदिया हॉस्पिटल की कमला नेहरू बिल्डिंग में आग लग गई थी। इस हादसे में कई नवजातों की मौत हो गई थी। यह हादसा देशभर में सुर्खियों में रहा था। 6 मई 2022 को इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी की मल्टी में आग लगने से सात लोग जिंदा जल गए थे। यह हादसा भी सुर्खियों में रहा। 1 अगस्त को जबलपुर के न्यू लाइफ हॉस्पिटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई थी। यह हॉस्पिटल बिना फायर एनओसी के चल रहा था। मामले में नगर निगम और CMHO की भी बड़ी चूक सामने आई थी।

- Advertisement -

Latest news

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.4788

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Play Now!

Really Canadian casinos set it up from the a default 96.92%, providing you with an income from Ca$0.9692 for each and every Squid Gamebler...

Hur hittar man seriösa casinon utan Spelpaus?

Hur hittar man seriösa casinon utan Spelpaus?Att hitta seriösa casinon utan Spelpaus kan kännas utmanande för många svenskar som vill spela online utan att...

онлайн – Gama Casino Online.1271

Гама казино онлайн - Gama Casino Online ▶️ ИГРАТЬ ...

Best Casinos Australia 2025 Actual Money Online Gambling

10 Greatest Online Casinos Australia For Real Funds Gaming In 2025ContentFaqs – Internet Casino Australia SitesAustralia’s Most Popular Online Casino GamesRoulette Inside" "australiaLive Dealer...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here