जबलपुर: पुलिस को नोट गिनने में लग गए चार घंटे, रकम थी इतनी ज्यादा.. जीआरपी ने जब्त किए हवाला के 1 करोड़ 27 लाख

- Advertisement -
- Advertisement -

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेलवे पुलिस ने कार्रवाई की और प्लेटफार्म से रात को 11 बजे आरोपी थानाराम चौधरी को पकड़ा। तलाशी ली गई तो 1 करोड़ 27 लाख 20 हजार रकम मिली। साथ ही साढ़े छह किलो चांदी की ज्वैलरी भी मिली है। रकम इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को चार घंटे तक नोट गिनने में लग गए। जीआरपी ने शुक्रवार को इसका खुलासा किया।

Source: Facebook

जबलपुर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): ये रकम राजस्थान के पाली निवासी थानाराम चौधरी के पास से मिली है। वह रकम को मुंबई लेकर जा रहा था। जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई में हवाला की 1 करोड़ 27 लाख 20 हजार की रकम पकड़ी है।

इधर, आरोपी थानाराम ने दावा किया है कि उसने ढाई किलो सोना बेचकर सवा करोड़ से अधिक की रकम हासिल की है। जब उससे पूछा गया है कि इतना सोना कहां से आया तो उसने कहा कि उसके पिता ने सोना खरीदा था और उन्होंने जमीन बेचकर सोना खरीदा था। हालांकि उसका ये दावा पुलिस के अनुसार झूठा है, क्योंकि वह मुंबई में अशोक ज्वैलर्स के यहां 15000 रुपए की नौकरी करता है। उसकी इस बात की तस्दीक भी पुलिस करेगी।

सूचना की तस्दीक के लिए टीआई ने एक पुलिस दल गठित किया गया। टीम प्लेटफार्म पर सर्चिंग की गई, इस दौरान थाना राम मिले। जीआरपी के एसआई सुनील कुमार नेमा ने बताया कि कल रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से रात को 11 बजे पैसा मुंबई जाने वाला है।

पूछताछ में थाना राम ने बताया कि अशोक ज्वैलर्स के यहां काम करता है। उसकी जानकारी के अनुसार, सभी बिंदुओं पर तस्दीक कराई जाएगी। 10 लाख रुपए से ज्यादा होने पर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नेमा ने बताया कि कार्रवाई में पाया गया कि 1 करोड़ 27 लाख 20 हजार रुपए कैश है और छह किलो 100 ग्राम चांदी के ज्वैलरी है। जिसका थाना राम के पास कोई जानकारी नहीं है।

नेमा ने बताया कि अगर वह कह रहे हैं कि मेरे पास ढाई किलो सोना खुद का था तो हम उसका भी वेरिफिकेशन करेंगे। एसआई नेता ने बताया कि थाना राम चौधरी जिला पाली राजस्थान का रहने वाला है। थाना राम ने हमें आधार कार्ड दिया है, लेकिन फिर भी हम एक-एक प्वाइंट पर वेरिफिकेशन करेंगे। हमें रात को नोट गिनने में ही बहुत समय लग गया था। क्योंकि 500-500 रुपए के नोट इतने ज्यादा था कि हमारे कई साथियों को लगाना पड़ा।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

казино слоты и игры.752

Вулкан онлайн казино - слоты и игры ▶️ ИГРАТЬ ...

Sicheres Welches Sportwetten ohne Oasis für deutsche Spieler auswählen

Sicheres Welches Sportwetten ohne Oasis für deutsche Spieler auswählenDie Auswahl sicherer Sportwettenanbieter ohne Ausweisprüfung durch das sogenannte "OASIS"-System ist für viele deutsche Spieler von...

Sammenligning Af Casino Uden Rofus

Free Moves Top 10 Casinoer Med Gratis Free Spins 2025ContentKan Person Vinde Rigtige Penge Med Free Rotates? Spørgsmål Og Svar Om Casinoer Uden RofusBetalingsformer"...

R7 онлайн казино как зарегистрироваться и создать личный аккаунт.175

R7 онлайн казино - как зарегистрироваться и создать личный аккаунт ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here