आपको बता दें की आदेश के मुताबिक अफसरों को 2008 से अन्य सभी लाभ भी जाएंगे।

जबलपुर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): मध्यप्रदेश कैडर के 5 सीनियर आईपीएस को 12 साल मिला बाद न्याय। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण CAT ने पांचों IPS अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड का लाभ देने का आदेश दिया है।
आपको बता दें की तेरह साल की नौकरी के बाद सेलेक्शन ग्रेड ग्रेड मिलता है। सीनियर IPS जयदीप प्रसाद, चंचल शेखर, मीनाक्षी शर्मा, योगेश देशमुख और वेकंटेश्वर राव ने याचिका लगाई थी।
पांचों IPS एडीजी पद पर पदोन्नत भी नहीं हो पा रहे थे। अफसरों को साल 2008 से सेलेक्शन ग्रेड मिलना था। लेकिन सरकार ने साल 2010 में दिया सेलेक्शन ग्रेड दिया था। देर की वजह से अपने जूनियर अफसरों से भी याचिकाकर्ताओं की सेलरी कम हो गई थी।