जबलपुर: महंगाई की मार!! 9 फीसद तक आ सकता है बिजली के दाम में उछाल

- Advertisement -
- Advertisement -

नए सत्र 2021-22 के लिए नए टैरिफ बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें बिजली कंपनी बीते साल के नुकसान को जोड़कर बिजली के दाम बढ़ाने की योजना बना रही है माना जा रहा है कि 3 हजार रुपए से ज्यादा का नुकसान पूरा करने के लिए बिजली कपंनी करीब 9 फीसद तक दाम बढ़ाने का प्रस्ताव मप्र विद्युत नियामक आयोग को भेज सकती है। 30 नवंबर तक कंपनी को याचिका तैयार करना है। मप्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी टैरिफ याचिका तैयार करती है।

Source: Twitter

जबलपुर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): कोरोना संक्रमणकाल में बिजली कंपनियों की आर्थिक सेहत भी बहुत अच्छी नहीं है। कंपनियों के पास राजस्व नहीं आ रहा है। यही स्थिति रही तो बिजली सप्लाई निरंतर देना आने वाले दिनों में मुश्किल हो सकता है। कंपनियां बिजली के दाम भी बढ़ाना चाह रही है। साल 2020-21 के लिए बिजली कंपनी ने औसत 5.25 फीसद बिजली के दाम बढ़ाने की अनुमति चाही थी जिस पर मप्र विद्युत नियामक आयोग को फैसला लेना था लेकिन कोरोना संक्रमण और उपचुनाव की वजह से इस पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका।

इस संबंध में तीनों वितरण कंपनियों से आय और व्यय का लेखाजोखा मांगा गया है। बिजली कंपनी ने 2019—20 में 5575 करोड़ यूनिट बिजली बेची थी। वहीं 2020 में 6 हजार करोड़ यूनिट बिजली बेची गई। मौजूदा सत्र 2020-21 में अगस्त 2020 तक ही कंपनी ने 2050 करोड़ यूनिट बिजली दी थी। उम्मीद है कि रबी सीजन में डिमांड बढ़ने के साथ 6 हजार करोड़ यूनिट बिजली बेच दी जाएगी।

आगामी सत्र में बिजली की डिमांड बढ़ेगी ऐसे में पर्याप्त बिजली की उपलब्धता के लिए कंपनी को दाम में इजाफा करना मजबूरी होगा। बिजली कंपनी ने प्रारंभिक आंकलन 2020-21 के लिए 39332 करोड़ रुपए का किया है। जबकि खर्च 41332 करोड़ रुपए माना है। इस हिसाब से सालाना नुकसान 2 करोड़ रुपए माना था।

- Advertisement -

Latest news

R7 онлайн казино как зарегистрироваться и создать личный аккаунт.175

R7 онлайн казино - как зарегистрироваться и создать личный аккаунт ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Rangliste over online casinoer uden licens i Danmark.1737

Rangliste over online casinoer uden licens i Danmark ▶️...

Exploration des Opportunités Offertes par Ma Chance Casino

Exploration des Opportunités Offertes par Ma Chance Casino Table des Matières ...

Виртуальное игорное заведение, нацеленное на новичков участников

Виртуальное игорное заведение, нацеленное на новичков участников Онлайн-казино 7к казино, нацеленное на начинающих геймеров, предоставляет легкий для понимания интерфейс пользователя и несложные условия, чтобы упростить...

Objevte kouzlo moderního hraní v spinanga online kasinu

Objevte kouzlo moderního hraní v spinanga online kasinu Obsah Úvod do spinanga online kasina ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here