जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया लुटेरी दुल्हन को

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। जबलपुर पुलिस ने 28 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। उसने दस शादियां कर लोगों को ठगा है। 10वी वारदात के दौरान युवती पुलिस के हत्थे चढ़ी है। अब युवती और उसके नकली रिश्तेदारों की गैंग जेल की हवा खा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को भीमगढ़ छपारा, जिला सिवनी निवासी दशरथ पटैल ने ओमती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके चाचा जागेश्वर पटेल और चाची सुनीता पटेल ने 15 दिन पूर्व उसे रेणू राजपूत से शादी की बात पक्की करने के लिए जबलपुर बुलाया था। दोनों परिवारों की सहमति से मंगलवार को उनकी शादी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर स्थित शिव मंदिर में हुई थी। जिसमें एक महिला वकील ने शपथ पत्र पर कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके हस्ताक्षर भी करवाए थे, लेकिन शादी होने के बाद घर जाते समय रेणू अचानक गाड़ी से कूदकर एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर भाग गई। जिसके बाद वे लोग वापस कोर्ट पहुंचे, जहां रेणू की मौसी अर्चना बर्मन को पकड़कर थाने लाया गया था। दशरथ ने बताया था कि उसने रेणू के मौसा अमर सिंह को 35 हजार रुपए दिए थे और रेणू को डेढ़ लाख के जेवर दिए थे, जो वो लेकर भागी है। पुलिस ने रेणू राजपूत, अमर सिंह और रेणू के प्रेमी अजय राजपूत को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से 20 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, 4 मोबाइल और 1 मोटरसाइकिल ज़ब्त की गई है।
पुलिस ने बताया कि युवती का नाम रेणू राजपूत उर्फ उर्मिला अहिरवार है। वह जबलपुर की रहने वाली बताई जा रही है। उसकी मौसी बनने वाली अर्चना बर्मन, मौसा अमर सिंह और प्रेमी अजय राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने मध्यप्रदेश के जबलपुर, सागर और दमोह के साथ राजस्थान के कोटा, धौलपुर, जयपुर समेत अन्य राज्यों में भी नकली शादी करके धोखाधड़ी की वारदातें करना कबूल की हैं। रेणू और नकली रिश्तेदारों ने पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नामों से फर्जी आईडी भी बना रखी थी, जिसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जबलपुर में ओमती पुलिस के शिकंजे में फंसी शातिर युवती अब तक कई दूल्हों और उनके परिवारों के सपने लूट चुकी है। इसने मप्र ही नहीं बल्कि राजस्थान में भी कई लोगों से नकली शादी करके उन्हें अपनी ठगी का शिकार बनाया है।

- Advertisement -

Latest news

Chicken Road – Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins.1847 (2)

Chicken Road - Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Slottica co to jest oraz jakie są najczęściej zadawane pytania

Slottica co to jest oraz jakie są najczęściej zadawane pytaniaSlottica to popularna platforma hazardowa online, która zdobywa coraz większą popularność w Polsce i na...

¡Emoción al máximo! 1win te ofrece más de 5000 opciones de apuestas deportivas y juegos de casino pa

¡Emoción al máximo!: 1win te ofrece más de 5000 opciones de apuestas deportivas y juegos de casino para vivir la adrenalina al instante.¿Qué es...

Букмекерская контора Mostbet.301 (2)

Мостбет зеркало - Букмекерская контора Mostbet ▶️ ИГРАТЬ ...

Bookmakers hors ARJEL en France compatibilit mobile.2304

Bookmakers hors ARJEL en France - compatibilité mobile ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here