जम्मू-कश्मीर में मिला जवान का शव:अनंतनाग में मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान हुआ था लापता

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों को बुधवार को टेरिटोरियल आर्मी के एक जवान की बॉडी मिली है। उसके शरीर पर गोलियों के निशान हैं। आर्मी ने अभी किसी आतंकी हमले की बात नहीं कही है।

जिस जवान की बॉडी मिली है, उसका नाम हिलाल अहमद भट है। भट अनंतनाग के मुखधामपोरा नौगाम के रहने वाले थे और 8 अक्टूबर को कोकेरनाग के काजवान फॉरेस्ट एरिया में मिलिट्री ऑपरेशन में गए थे। इसी दौरान वे लापता हो गए थे।

उन्हें ढूंढने के लिए सुरक्षा बलों ने रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया था। आज उनकी बॉडी अनंतनाग में सांगलान के जंगलों में मिली। हिलाल अहमद 4 साल पहले टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता हैं।
पहले सुरक्षा बलों के सूत्रों ने कहा था कि आतंकियों ने अनंतनाग में 2 जवानों को किडनैप कर लिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से कहा था कि टेरिटोरियल आर्मी के 2 जवानों को किडनैप किया गया है, जिसमें से एक भागने में कामयाब रहा। इसके बाद आर्मी ने एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

बॉर्डर पर लगातार सर्च ऑपरेशन, 4 दिन पहले 2 टेररिस्ट मारे सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की खबर मिलने के बाद 4 अक्टूबर को सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। यह ऑपरेशन कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में किया गया था। इसके बाद 5 अक्टूबर को सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, उनके पास से गोला-बारूद बरामद किया गया था। बॉर्डर पर आतंकी घुसपैठ के मद्देनजर सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

प्राचीन गुरु गिरनारी महाराज के स्थान पर महाभोग महाआरती का हुआ आयोजन

राष्ट्र आजकल/मुकेश बैरागी/जिला ब्यूरो भोपाल आड़े टेढ़े रास्ते से गुजर कर पहुंचते हैं भक्त.. बैरसिया- नगर...

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को मां दुर्गा जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए...

शिकायतों के निपटारे में तहसील सिकंदरपुर तीसरी बार रहा अव्वल

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी बलिया (यूपी)आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सिकंदरपुर तहसील ने एक बार फिर...

जम्मू-कश्मीर में 16 अक्टूबर को होगा नई सरकार का गठन; उमर अब्दुल्ला लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I जम्मू-कश्मीर में 16 अक्टूबर को नई सरकार का गठन होगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here