जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के साथ मुठभेड़ में ग्राम रक्षा गार्ड की मौत, तलाशी अभियान जारी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ में पनारा गांव में सुबह करीब 7:45 बजे गोलीबारी हुई। जिसमें ग्राम रक्षा गार्ड (VDG) का एक सदस्य घायल हो गया था। दोपहर में उसकी मौत हो गई।

VDG के सदस्य जंगल में गश्त कर रहे थे। तभी कुछ संदिग्ध लोगों से मुठभेड़ हो गई थी। आधे घंटे तक चली गोलीबारी के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए। सुरक्षा बलों ने उनका पीछा किया।

इस गोलीबारी में खानेद निवासी वीडीजी सदस्य मोहम्मद शरीफ गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

दूसरी घटना, मीरान साहिब इलाके में शनिवार (27 अप्रैल) की रात हुई। जहां अनजान हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के नेता की मिठाई की दुकान पर फायरिंग की। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह एक टीम वीडीजी को साथ लेकर चोचरू गाला हाइट्स की तरफ गई। जहां छिपे हुए आतंकवादियों से उनकी मुठभेड़ हो गई। ये आतंकवादी 2 अलग-अलग गुट में कठुआ से बसंतगढ़ की ओर तरफ गए थे। VDG की टीम का 5 आतंकियों से सामना हुआ। जबकि दूसरे गुट का पता नहीं चला।

पुलिस के मुताबिक इसमें 4 आतंकवादी हो सकते हैं। इन आतंकियों की आखिरी लोकेशन कठुआ की सीमा से लगे माचेडी टॉप इलाके में मिली थी। ये आतंकी घने जंगल का फायदा उठाकर चेनाब घाटी के रास्ते कश्मीर की ओर जा रहे हैं। सेना ने जंगल में हेलिकॉप्टर से भेजा गया और आतंकवादियों की तलाश जारी है।

मीरान साहिब में फिरौती के लिए की गोलीबारी
मीरान साहिब इलाके में गोलीबारी की खबर लगते ही पुलिस टीम पहुंची। पुलिस का कहना है कि घटना में एक राजनीतिक दल के स्थानीय नेता शामिल थे। पुलिस का कहना है कि यह फिरौती से जुड़ा मामला था, जिसके चलते दुकान के अंदर गोलीबारी की गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दो लोग मोटरसाइकिल पर आए और मिठाई की दुकान पर गोलीबारी करके भाग गए। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने हमलावरों का हथियार बरामद कर लिया है। मीरान साहिब थाने में मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

Latest news

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.10805 (2)

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Chicken Road – Online Casino Slot Filled with Winning Chicken Road-Crossing Action.379

Chicken Road - Online Casino Slot Filled with Winning Chicken Road-Crossing Action ...

Sugar Rush: Analisi della Popolarità del Gioco da Casinò di Pragmatic Play in Italia

 Nel panorama dei giochi online‚ Sugar Rush di Pragmatic Play si distingue per la sua grafica accattivante e meccaniche innovative che attraggono molti giocatori...

конторы Mostbet.572 (2)

Обзор букмекерской конторы Mostbet ▶️ ИГРАТЬ ...

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.10805 (2)

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here