जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से मुठभेड़,चार आतंकवादी ढेर: 9 घंटे तक चला एनकाउंटर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सिंधरा इलाके में सुरक्षा बलों ने संयुक्त ऑपरेशन में चार आतंकियों को मार गिराया है। ऑपरेशन में मारे गए सभी आतंकवादी विदेशी हैं।

सोमवार रात करीब 11:30 बजे शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार सुबह तक चली। 9 घंटे के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई।

भारतीय सेना के विशेष बल, राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान इस ऑपरेशन का हिस्सा थे।

इंडियन आर्मी ने बताया, ऑपरेशन त्रिनेत्र II के तहत पुंछ इलाके में घेराबंदी के बाद तलाशी अभियान चलाया गया था।

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस पिछले दो दिनों से सर्च ऑपरेशन चला रही है। सोमवार को जाइंट ऑपरेशन में दो घुसपैठियों को मार गिराया गया था। सेना के मुताबिक, बॉर्डर के करीब संदिग्ध गतिविधि नोटिस की गई थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

आतंकियों से मिले होने के शक में 3 सरकारी कर्मचारी सस्पेंड
वहीं जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 17 जुलाई को तीन सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। तीनों पर आरोप है कि वे पाकिस्तान के आंतकी संगठनों के लिए काम करते थे और आतंकियों को लॉजिस्टिक्स सप्लाई करते थे। वे आतंकी सोच को बढ़ावा देने, टेरर फंडिंग जुटाने का भी काम करते थे।

सोमवार को अहमदाबाद की सेशन कोर्ट ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सिराजुद्दीन अली फकीर, मोहम्मद अयूब और नौशाद अली को 2012 में अरेस्ट किया था। तब सिराजुद्दीन की उम्र 24, जबकि अयूब और नौशाद की 23-23 साल की थी।

तीनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) तक इंडियन आर्मी की सीक्रेट इन्फॉर्मेशन पहुंचाते थे। तीनों आरोपियों में से दो आरोपी अहमदाबाद के जमालपुर और नौशाद अली राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है।

- Advertisement -

Latest news

Glücksrad On The Web Zufallsgenerator Und Entscheidungshilfe

Glücksrad Online Glücksrad Zum Drehen Für Zufällige Entscheidungen!ContentUnterstützt Das Dreh-rad Die Verfolgung Historischer Ergebnisse? Frühere Ergebnisse AnzeigenWas Passiert, Wenn Ich Mich Nicht Bei Entscheidungsrad...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Скачать Приложение Мостбет На Телефон, тюркеншанцпарк Можно Установить Mostbet На Android только Iphone”

Мостбет Приложение Apk Для Android же Ios Скачать Версия 2025ContentБонусы ним Скачивания ПриложенияНадо ли Скачать Приложение для Компьютера?предполагаемых Проблемы С ПриложениемПриложение Мостбет Для AndroidКак...

Aviator Oyna Ücretsiz: Türkiye’nin Popüler Uçuş Oyununa Hemen Katılın

Aviator Demo Oyunu Aviator'ı Demo Sürümünde Kayıt Olmadan Ücretsiz OynayınContentAviator Oynarken Kazanmak Için SenaryolarAviator Oyun KumarhanesiAviator 1win'de Hesaba Nasıl Para YatırılırAviator’ın Demonstration Sürümünü Neden...

“1win Brasil: Apostas Esportivas Bônus Até R$5000

1win Apostas Esportivas Oficiais E Casino On The Internet LoginContentIn AppSeleção Carry Out Tipo De Aposta E Do ValorBônus Para Novos Jogadores Da 1...

تنزيل برنامج 1xbet تطبيق للاندرويد، Apk، اخر إصدار

تنزيل برنامج 1xbet تطبيق للاندرويد، Apk، اخر إصدارContentالبث المباشرBet Apk لنظام Androidتنزيل برنامج 1xbet لأجهزة الاندرويد Androidو Ios و ال Pcتنزيل 1xbet على IphoneBet...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here