जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। शोपियां के तुलरान इलाके में सोमवार को ये एनकाउंटर शुरू हुआ था। इसमें मारे गए तीनों आतंकी LeT (TRF) के थे। इनमें से एक की पहचान मुख्तार शाह के तौर पर हुई है जो गांदरबल का रहने वाला था। मुख्तार वही आतंकी था, जिसने कुछ दिन पहले श्रीनगर में रेहड़ी लगाने वाले बिहार के वीरेंद्र पासवान की हत्या की थी। उस हमले के बाद मुख्तार भागकर शोपियां आ गया था।

सुरक्षाबलों ने कश्मीर में सोमवार से अब तक अलग-अलग घटनाओं में 6 आतंकी मार गिराए हैं। सोमवार को बांदीपोरा में 2 और अनंतनाग में एक दहशतगर्द को ढेर कर दिया था।

दूसरी तरफ पुंछ सेक्टर से लगे राजौरी के डेहरा की गली इलाके में आज भी एनकाउंटर और सर्च ऑपरेशन जारी है। यहां सोमवार को आतंकियों से मुठभेड़ में सोमवार को JCO समेत 5 सैनिक शहीद हो गए। यहां हमला करने वाले आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे। डेढ़ साल बाद ये पहली बार है जब एक मुठभेड़ में इतने सैनिक शहीद हुए हैं। इससे पहले 3 मई 2020 को एक आतंकी हमले में 5 सैनिक शहीद हुए थे।

सोमवार को कश्मीर में पांच अलग-अलग जगहों पर सेना की आतंकियों से मुठभेड़ हुईं। इन घटनाओं में सुरक्षाबलों ने इन घटनाओं का पैटर्न भी एक जैसा था। सूचनाओं के आधार पर जवानों ने सर्च ऑपरेशन लॉन्च किए। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दो जगहों पर एक-एक आतंकी मार दिए गए। सेना ने कहा है कि सभी आतंकियों के खात्मे तक सर्च ऑपरेशन जारी रखे जाएंगे।

सरकार ने कश्मीरी विस्थापितों और पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों को 45 लाख मूलनिवासी प्रमाणपत्र बांटे हैं। इससे गैर-मुस्लिम उत्साहित थे और यही आतंकियों की बौखलाहट की वजह है। इसलिए न सिर्फ हिंदुओं, बल्कि सिखों को भी निशाना बनाया जा रहा है, ताकि इनमें दशहत फैले।

5 अगस्त 2019 को कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया गया। उसके बाद से 5 अगस्त 2021 तक एक भी हिंदू परिवार का विस्थापन नहीं हुआ। जम्मू-कश्मीर प्रशासन इसे अपनी उपलब्धि बता रहा था। यह बात आतंकियों को लगातार परेशान कर रही थी। इसलिए, उन्होंने गैर-मुस्लिमों पर हमले शुरू किए हैं।

LOC पर सख्ती की वजह से सेना को घुसपैठ रोकने में कामयाबी मिली है। दूसरी ओर घाटी में सेना ने संदिग्ध युवाओं के परिवार के साथ मिलकर नए आतंकियों की भर्ती पर भी लगाम लगा रखी है। कई युवाओं को मुख्यधारा में लाया गया है। इन दो वजहों से आतंकी संगठनों के पास घाटी में स्थानीय लड़ाकों की कमी है। इसलिए पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकी संगठनों ने पार्टटाइम आतंकियों से हमले कराने का तरीका अपनाया है। यह बात मिलिट्री इंटेलिजेंस एजेंसियों को घाटी में बैठे हैंडलर्स को पाकिस्तान से भेजे गए संदेशों को इंटरसेप्ट करने से पता चली है। ये संदेश घाटी में स्लीपर सेल्स के हैंडलर्स को आते हैं। पिछले दिनों मखनलाल बिंद्रू जैसे आम नागरिकों पर जो हमले हुए, उनमें शामिल हमलावर नए थे। उनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। आतंकी संगठन ऐसे आतंकियों को मोटी रकम देकर सिर्फ एक हमले में इस्तेमाल कर रहे हैं।

- Advertisement -

Latest news

Releases Avitsa Aviator-predictor

Escalibud Aviator-predictor: About Level Up The Aviator Game! This Kind Of App Employs The Prediction Prowess To Be Able To Help You Your Own...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

“Increase Bonuses: Mostbet Ozbekiston Kazino Şartları

Mostbet Ozbekistonda Crash Oyinlarini Oynash Boyicha Toliq Qollanma"ContentCrash Oyunları Ne Kadar Kazandırabilir? Bonus Türleri Ve ŞartlarıO‘zbekiston’da Mostbet Yasal Mı? Mostbet O‘zbekistonda Crash O‘yinlarini O‘ynash...

Казино 1xbet Официальный Сайт

1xbet Казино Онлайн Играть в Слоты 1хбет, самые Игровые Автоматы а ДеньгиContentАкции же Бонусы При РегистрацииДругие Азартные ИгрыПровайдеры Казино 1хбетвозможность И Недостатки Казино 1xbetРегистрация...

خطوات تنزيل 1xbet للاندرويد بسهولة

خطوات تنزيل 1xbet للاندرويد بسهولةإذا كنت تبحث عن خطوات تنزيل 1xbet على جهاز الأندرويد الخاص بك بسهولة، فقد وصلت إلى المكان الصحيح. تعتبر منصة...

Казино Пин Ап Казахстан Pin Up Casino Kz

Казино Пин Ап Играть Онлайн же Казино Pin Up На Официальном СайтеContentСлужба Поддержки Онлайн Казино Пин Ап В КазахстанеМобильное Приложение Pin-upPin Up Игровые Автоматы...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here