जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़, किश्तवाड़ में 2 जवान शहीद, बारामूला में तीन आतंकी ढेर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ जम्मू-कश्मीर में PM मोदी की शनिवार को रैली से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो जगहों पर मुठभेड़ जारी है। बारामूला में तीन आतंकी मारे गए हैं। किश्तवाड़ में कल दो जवान शहीद हुए थे। दो अन्य घायल हैं। दोनों जगहों पर सेना और पुलिस जॉइंट ऑपरेशन चला रही है।

बारामूला जिले के क्रेरी के चक टापर इलाके में शुक्रवार (13 सितंबर) देर रात करीब 11 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। देर रात ऑपरेशन रोक दिया गया था। आज सुबह सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। अभी इनकी पहचान नहीं हुई है।

किश्तवाड़ के चतरू ​​​​​​बेल्ट के नैदघाम गांव में ​​​​​​शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। सेना को जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों के होने की खुफिया सूचना मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर शुरू हुआ। शहीद जवानों की पहचान नायब सूबेदार विपिन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह के रूप में हुई।

कठुआ में दो आतंकी ढेर, हथियार बरामद इससे पहले कठुआ के खंडारा में भी सेना का ऑपरेशन चला। यहां राइजिंग स्टार कोर के सैनिकों ने दो आतंकियों को मार गिराया गया। सेना ने X पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here