जम्‍मू कश्‍मीर में बादल फटा, तेज बहाव में बह गए लोगों के घर; श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ मध्य प्रदेश में लगातार तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। सागर जिले के शाहपुर इलाके में रविवार सुबह बारिश की वजह से 50 साल पुराने मकान की दीवार गिर गई। इसमें 9 बच्चों की दबकर मौत हो गई, 4 घायल हैं। इनमें से ज्यादातर 10 से 14 साल के हैं।

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एमपी के अशोकनगर जिले में रविवार को जलस्तर बढ़ने के कारण महारानी लक्ष्मीबाई बांध के 12 गेट खोल दिए गए। यूपी-एमपी हाईवे बंद है। राज्य में 58% यानी 21.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 2.6 इंच ज्यादा है।

राजस्थान में मानसून सीजन में अब तक 21% ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य में आमतौर पर 1 जून से 3 अगस्त तक 231.3MM औसत बरसात होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 280.6MM बरसात हाे चुकी है।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन में शनिवार देर रात बादल फटने की घटना हुई। अचानक बाढ़ आने से मलबे में कई गाड़ियां दब गईं। कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे बंद होहिमाचल में गुरुवार (31 जुलाई) बादल फटने की घटना से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या अब 11 पहुंच गई है। रविवार (4 अगस्त) को हिमाचल के मंडी में सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 शव बरामद हुआ। इनमें सोनम (23) और तीन महीने की मानवी का शव शामिल है। इससे पहले 1 अगस्त को रामपुर के समेज में 9 लोगों की जान गई थी। अब भी 40 से अधिक लोग लापता हैं।

इनकी तलाश के लिए आज चौथे दिन रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है। भारतीय सेना ने प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए एक अस्थायी पुल का निर्माण किया है। मलबा और चट्टान हटाने के लिए JCB का इस्तेमाल किया जा रहा है। NDRF, CISF और भारतीय सेना मौके पर मौजूद हैं।

बीते कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं में 114 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने राज्य में 7 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 27 जून से 1 अगस्त के बीच बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड में 79 लोगों की मौत हुई है।

गया। कश्मीर घाटी लद्दाख से कट गई। जनहानि की खबर नहीं है।

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ के रास्ते पर फंसे 373 लोगों को सुरक्षित निकालकर लिंचोली पहुंचाया गया है। यहां से इन लोगों को एयरलिफ्ट करके सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया जाएगा। इन लोगों में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हैं।

वहीं 570 पैसेंजर्स केदारनाथ हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर के आने का इंतजार कर रहे हैं। जिला प्रशासन, मंदिर कमेटी और तीर्थ पुरोहित समाज केदारनाथ में फंसे लोगों को फूड पैकेट, पानी की बोतलें और फल मुहैया करा रहे हैं।

- Advertisement -

Latest news

Topp 20 Nätcasino Utan Registrering! ️

Casino Utan Konto Och Registrering I Sweden År 2025ContentInsättningar Och Uttag Med TrustlyCasino I Avsaknad Av Svensk Licens – Spela På Casinon Utan SpelpausUttagsregler...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mostbet ᐉ Bônus De Boas-vindas R$5555 ᐉ Estatal Mostbet Casino Br

Site Estatal De Cassino On The Web E Apostas Zero BrasilContentTela De Logon Da MostbetMostbet Software Bd LoginApostas CombinadasPolítica De Licença E SegurançaComo" "faço...

Зеркало Мостбет Актуальное и Сегодня Рабочее Зеркало Официального Сайта Бк Mostbet

Мостбет: Официальный Сайт Бк И Онлайн Казино Актуальное Зеркало MostbetContentОтличия Между Зеркалом Mostbet 888 же Официальным Сайтом Казинооказываются Ли Все Функции Сайта На Зеркале?Вывод...

Казино Онлайн 1xbet Играть Онлайн и Казино ᐉ 1xbet Com

1xbet Казино Онлайн Играть в Слоты 1хбет, самые Игровые Автоматы и ДеньгиContentBet Регистрация На СайтеИграйте В Казино Онлайн На 1xbet!Промокод Для Онлайн-казино 1хбетузкопартийные Операции...

Kazino Rəsmi Saytında Müştəri Dəstəyindən Necə İstifadə Etmək?

Kazino Rəsmi Saytında Müştəri Dəstəyindən Necə İstifadə Etmək?Onlayn kazino oyunçuları üçün sürətli və effektiv müştəri dəstəyi çox vacibdir. Kazino rəsmi saytında müştəri dəstəyindən istifadə...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here