जम्मू- कश्मीर में बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी: हादसे में 12 लोगों की मौत, 30 घायल; 5 को जम्मू एयरलिफ्ट किया गया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बुधवार को एक बस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मंडी और पुंछ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना के साथ स्थानीय लोगों ने बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 5 लोगों को जिला अस्पताल से जम्मू के जीएमसी हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट किया गया है।

मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ के मुताबिक, दुर्घटना सवजियां के पास सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुई। मिनी बस (JK12-1419) मंडी से सवजियां जा रही थी। बस जैसे ही सवजियां के पास बरारी बल्लाह पहुंची, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई थी। बाकी 4 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में अपनी जान गंवा चुके 9 लोगों की पहचान की गई है। इनमें मरूफ अहमद (14), बशीर अहमद (40), रोजसिया अख्तर (18), जरीना बेगम (40), मोहम्मद हसन (65), नाजिमा अख्तर (20), इमरान अहमद (5), अब्दुल करीम (70) और अब्दुल कयूम (40) शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी मृतकों के परिवार को 5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। PMNRF ने भी मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देन की घोषणा की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- पुंछ के सवजियां में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

- Advertisement -

Latest news

1win букмекерская контора вход.3766

1win букмекерская контора — вход ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

– онлайн казино и покер рум Pokerdom.1494

Покердом - онлайн казино и покер рум Pokerdom ▶️...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.3217 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.1905 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

онлайн 2025 выбирайте лицензионные и проверенные сайты.1526

Безопасные казино онлайн 2025 - выбирайте лицензионные и проверенные сайты ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here