जम्मू कश्मीर के रामबन में 300 फीट गहरी खाई में गिरी SUV कार, 10 लोगों की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। जम्मू के रामबन में गुरुवार देर रात एक टैक्सी 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। हादसा देर रात सवा एक बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में हुआ। रेस्क्यू टीम के मुताबिक टैक्सी श्रीनगर से जम्मू जा रही थी। रास्ते में भारी बारिश के चलते फिसलकर खाई में गिर गई।

अब तक 10 यात्रियों के शव खाई में से निकाल लिए गए हैं। मरने वालों में जम्मू के अंब घ्रोथा के बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपिन मुखिया भैरगंग शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने X पर पोस्ट के जरिए हादसे के बारे में लिखा है। जितेंद्र ने कहा- सड़क दुर्घटना के बारे में जानने के बाद डीसी रामबन, बसीर-उल-हक से बात की, जिसमें बैटरी चश्मा के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री टैक्सी गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई। पुलिस, एसडीआरएफ और नागरिक क्यूआरटी मौके पर पहुंच गई है। बचाव अभियान जारी है। मैं लगातार संपर्क में हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

- Advertisement -

Latest news

शाहरुख ने भरा सबसे ज्यादा टैक्स, जानें किस सेलेब्रिटी ने भरा कितना आयकर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I शाहरुख खान ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 92 करोड़ रुपए का टैक्स पेमेंट किया है। वे...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

भारतीय किसान संघ का पीएम सीएम के नाम ज्ञापन

सोयाबीन 6 हजार रुपए कुंटल सहित अन्य कई मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन राष्ट्र आजकल/बबलू शर्मा/लटेरी विदिशा

कैसे वापसी करेंगी सुनीता विलियम्स? बिना यात्री ही लौट आया स्टारलाइनर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुश विलमोर को स्पेस स्टेशन ले जाने वाला स्पेस क्राफ्ट 3...

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I इंदौर से चलकर जबलपुर आने वाली (22191) ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 कोच शनिवार सुबह जबलपुर रेलवे स्टेशन...

सावित्री जिंदल ने BJP से किया बगावत, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया घोषणा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार देर शाम को 67 कैंडिडेट की लिस्ट जारी की थी। लिस्ट...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here