राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । आज भी फिल्मी दुनिया से कई अपडेट्स सामने आईं हैं, सिनेमा के पिटारे से कई चटपटी खबरें जानने में तो दिलचस्पी रखते ही हैं। इसके साथ ही अपने मनोरंजन के लिए भी लोग बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखते हैं। सितारें भी बिना वक्त गवाएं फैंस के साथ जानकारियां साझा करते रहते हैं। जो सितारों की निजी जिंदगी से लेकर पेशेवर जीवन के बारे में भी हैं। तो चलिए जानते हैं आज किसी सेलिब्रिटी ने दिया क्या अपडेट। कॉमेडी की क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपनी कॉमेडी से तो सबको हंसाते ही हैं। दोनों की जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद आती है। लेटेस्ट तस्वीरों में भारती सिंह और हर्ष दोनों एक दूजे के प्यार में खोए दिखाई दे रहे हैं, वहीं लाइट ब्लू कलर की ड्रेस में भारती बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी अदाएं फैंस का दिल लूट लेती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में जान्हवी शोख अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। चेहरे पर पड़ रही धूप की हल्की चमक उन्हें और भी खूबसूरत बना रही है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अपनी रिलेशन को लेकर लगातार लाइमलाइट में बने रहते हैं। यहां तक कि दोनों को कई बार शूटिंग के सेट पर भी एक दूसरे से मिलते हुए भी देखा जाता है। अब तेजस्वी के जन्मदिन पर दोनों रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।