जापान: सत्तारूढ़ पार्टी में उत्तराधिकारी के लिए अभियान शुरू, प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

- Advertisement -
- Advertisement -

पार्टी नेतृत्व के लिए विजेता का फैसला 14 सितंबर को होने वाले मतदान से होगा और पार्टी के नेतृत्व प्राप्त करने वाला नेता अंतत: जापान का अगला प्रधानमंत्री बनेगा क्योंकि संसद में सत्तारूढ़ पार्टी का बहुमत है। आबे स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

Source: Facebook

खबर है कि पार्टी के प्रमुख नेता प्रशासन में कैबिनेट पद पाने की उम्मीद के साथ सुगा का समर्थन करने को तैयार हैं। जापान में सत्तारूढ़ पार्टी के नेतृत्व के लिए मंगलवार को आधिकारिक रूप से अभियान शुरू हो गया और प्रधानमंत्री शिंजो आबे के लंबे समय से बेहद करीबी रहे नेता योशिहिदे सुगा को इस पद के लिए एक शीर्ष उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है जिनके संभवत: सरकार का नेतृत्व भी संभालने की उम्मीद है। मुख्य कैबिनेट सचिव एवं सरकार के मुख्य प्रवक्ता 71 वर्षीय सुगा ने पिछले हफ्ते लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व के लिए आधिकारिक रूप से अपनी उम्मीदवारी दाखिल की थी। उनका मुकाबला अपेक्षाकृत युवा पूर्व रक्षामंत्री शिगेरु इशिबा और पूर्व विदेशमंत्री फुमियो किशिदा के साथ है। दोनों की उम्र 63 साल है।

देर से दावेदारी करने वाले सुगा को पार्टी के प्रमुख नेताओं का समर्थन प्राप्त है क्योंकि आबे की नीतियों को जारी रखने के मामले में वह बेहतरीन प्रत्याशी हैं।

अखबार के जनमत सर्वेक्षण के मुताबिक जनता के बीच भी सुगा ने लोकप्रियता के मामले में पूर्व में पसंदीदा रहे इशिबा को पछाड़ दिया है।

वहीं, इशिबा को आबे का प्रतिद्वंद्वी माना जाता है और वह चौथी बार पार्टी नेतृत्व के लिए दावेदारी कर रहे हैं। उन्होंने आबे की आर्थिक नीतियों को बदलने का आह्वान किया है। किशिदा इस समय पार्टी के नीति प्रमुख हैं। सुगा ने आर्थिक एवं कोरोना वायरस के मोर्चे पर आबे की छोड़ी गई चुनौतियों से निपटने का वचन दिया है।

- Advertisement -

Latest news

Виртуальное игорное заведение с вступительным вознаграждением

Виртуальное игорное заведение с вступительным вознаграждением Интернет-казино с бонусом за регистрацию дают геймерам особый шанс начать свой игровой путь с бонусными деньгами. Приветственный поощрение зачастую...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении Контроль лицензионных игровых машин в казино является ключевым аспектом обеспечения честной игры и безопасности пользователей. Разрешение гарантирует, что...

Онлайн Казино Официальный Сайт в России и странах СНГ.1221 (2)

Пин Ап Онлайн Казино Официальный Сайт в России и странах СНГ ...

онлайн доступ ко входу без ограничений.174

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...

Casino Tournaments Compete for Massive Prizes at Black Diamond Casino_7

Casino Tournaments: Compete for Massive Prizes at SportsAndCasino Slotastic Casino is a favourite for many players all over the world and has made an enormous...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here