जसप्रीत बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच:भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को लगातार 8वीं बार हराया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में 8वीं बार हराया।
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 8वीं बार भी भारत के खिलाफ जीत नसीब नहीं हुई। भारत ने अपनी अनंत जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया।

भारतीय टीम ने 192 रन का टारगेट 31 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक बनाया। उन्होंने 86 रन की पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ 77 रन की साझेदारी की।

पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान बाबर आजम ने इकलौता अर्धशतक लगाया। मो. रिजवान 49 रन पर आउट हुए। 5 इंडियन बॉलर्स ने 2-2 विकेट लिए। भारत की ओर से रोहित के अलावा श्रेयस अय्यर ने 53 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

जीवनदान मिला पर फायदा नहीं उठा सके कोहली

विराट कोहली ने डाइव मारकर शाहीन शाह अफरीदी के थ्रो पर बचने की कोशिश की।
9वें ओवर में विराट कोहली रन आउट होने से बाल-बाल बचे, लेकिन 10वें ओवर में कैच आउट हो गए। ओवर की तीसरी बॉल हारिस रऊफ ने फुल टॉस फेंकी, रोहित ने पंच किया, लेकिन बॉल मिड-ऑन फील्डर के हाथ में चली गई। रोहित रन दौड़ने के लिए आधी पिच तक आ गए, लेकिन कोहली क्रीज में ही रहे। रोहित को अपनी ओर आते देख कोहली ने भी रन लेना शुरू किया, इतने में फील्डर शाहीन अफरीदी ने स्ट्राइकर एंड पर थ्रो फेंक दिया। कोहली ने डाइव लगाई, लेकिन अफरीदी का थ्रो स्टंप्स पर नहीं लगा। अगर थ्रो लगता तो विराट को पवेलियन लौटना पड़ता।विराट इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और अगले ही ओवर में कैच आउट हो गए। उन्हें हसन अली ने पवेलियन भेजा।

36 रन बनाने में 8 विकेट गंवाए
पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने फिफ्टी लगाई। यह वनडे में इंडिया के खिलाफ उनकी पहली फिफ्टी थी। मो. रिजवान 49 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 36 रन के भीतर पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज आउट हो गए।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mostbet Casino Official Online Website in Bangladesh Register Login.4937

Mostbet Casino Official Online Website in Bangladesh — Register & Login ...

7Slots Casino – Hzl Para ekme.893

7Slots Casino - Hızlı Para Çekme ▶️ OYNAMAK ...

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.584

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.9439

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here