जेफ बेजोस फिर बने दुनिया में सबसे अमीर शख्स, मस्क को छोड़ा पीछे

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि! एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी नहीं हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस उन्हें पीछे छोड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। टेस्ला के शेयरों में गिरावट के कारण मस्क की नेटवर्थ में कमी आई है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार जेफ बेजोस की नेटवर्थ अब 200 बिलियन डॉलर (करीब 16.58 लाख करोड़ रुपए) है, जबकि एलन मस्क की नेटवर्थ 198 बिलियन डॉलर (करीब 16.41 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं लुई वितॉ मोएट हेनेसी (LVMH) के CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट 197 बिलियन डॉलर (16.33 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

भारत का कोई भी बिलेनियर टॉप टेन में नहीं
भारत का कोई भी बिलेनियर इस लिस्ट में टॉप टेन में शामिल नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 115 बिलियन डॉलर (करीब 9.53 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ 11वें स्थान पर हैं। वहीं गौतम अडाणी लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 104 बिलियन डॉलर (8.62 लाख करोड़ रुपए) है।

मस्क की कंपनी टेस्ला के स्टॉक में इस साल अब तक 24% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। ये 1 जनवरी को 248.42 डॉलर पर था, जो अभी (5 मार्च) 188.14 डॉलर पर आ गया है। स्टॉक प्राइस गिरने के कारण मस्क की नेटवर्थ गिरी है। वहीं अमेजन के शेयर में इस साल अब तक 18% की तेजी देखने को मिली है।

- Advertisement -

Latest news

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.1852

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mines Game Online Real Money: Win Big from Home

 Review of Mines by Spribe: How It Shines for Indian Players For players in India seeking thrilling and straightforward online casino games, Mines by Spribe...

Mellstroy онлайн казино игровые автоматы.1634

Mellstroy онлайн казино - игровые автоматы ▶️ ИГРАТЬ ...

Мелбет доступ 2025: Как не терять связь с лучшей БК мира

Мелбет доступ 2025: новые тренды и фишки настоящих профи Автор: Денис Богданов — опытный спортивный обозреватель и iGaming-эксперт с 10-летним стажем, главный редактор. Проверяющий: Алена...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало 2025.827

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало (2025) ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here