जिले में पिछले चार-पांच दिनों से बादल छाए हुए, अलग-अलग हिस्सों में हुई रिमझिम बारिश, फसलों के लिए अमृतवर्षा साबित हुई

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, राजगढ़। जिले में पिछले चार-पांच दिनों से बादल छाए हुए थे। बादल छाने के साथ ही किसानों को मावठा गिरने की उम्मीद थी। इसी बीच गुरुवार को अचानक बारिश का दौर शुरू हो गया। कुछ समय के लिए जिले के अलग-अलग हिस्सों में हुई रिमझिम बारिश फसलों के लिए अमृतवर्षा साबित हुई है। हालांकि दोपहर बाद मौसम खुलने के साथ ही धूप खिल गई थी। पिछले दिनों मौसम विभाग द्वारा चार-पांच दिन के भीतर मौसम खराब होने व बारिश होने की संभावना व्यक्त की थी। इसी बीच रविवार से ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया था। गुरुवार तक लगातार जिले में बादल छाए रहे। बादल छाने से फसलों को लाभ हुआ था। इसी बीच गुरुवार को सुबह 11 बजे बाद कुछ समय के लिए रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते जिले के अलग-अलग हिस्सों में पानी गिरना शुरू हो गया। पानी गिरने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। करीब एक घंटे से अधिक समय तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर चलता रहा। बारिश होने से किसानों द्वारा रबी की फसलों में अच्छा खासा लाभ बताया जा रहा है। किसानों का मानना है कि यदि शाम तक यह बारिश का दौर चलता तो फसलों को पूरी तरह से जीवनदान मिल जाता। उधर बारिश थमने के बाद कई क्षेत्रों में धूप निकलना शुरू हो गई थी। मौसम विभाग द्वारा रविवार को चार-पांच दिन के लिए मौसम खराब होने व बारिश की संभावना व्यक्त की थी। इसके बाद अब धीरे-धीरे मौसम साफ होना शुरू हो गया है। गुरुवार को दोपहर बाद से बादल छंटना शुरू हो गए। मौसम विभाग का भी मानना है कि अब एक-दो दिन में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। मौसम साफ होने के साथ ही नागरिकों को भी धूप मिलना शुरू हो जाएगी। जिले में पिछले चार पांच दिनों से सुबह 9-10 बजे तक कोहरा छाया हुआ था। हर दिन बादल छाने के कारण सुबह के समय कोहरे की धुंध छाई रही। कोहरा छाने के कारण वाहन चालकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। मंगलवार व बुधवार को सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। साथ ही गुरूवार को 11 बजे से वर्षा का दौर शुरू हो गया था।

- Advertisement -

Latest news

Pin Up Casino Online Giriş Türkiye.6991

Pin Up Casino Online Giriş Türkiye ile Şansınızı Deneyin ve Büyük Kazançlar Elde Edin ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Рассмотрение гемблингового игрового клуба: технические и пользовательские характеристики

Рассмотрение гемблингового игрового клуба: технические и пользовательские характеристики Техничные аспекты веб игорных заведений выполняют ключевую роль в обеспечении непрерывной работы сайта. Современные игорные заведения используют...

Виртуальное игорное заведение, нацеленное на новичков участников

Виртуальное игорное заведение, нацеленное на новичков участников Онлайн-казино 7к казино, нацеленное на начинающих геймеров, предоставляет легкий для понимания интерфейс пользователя и несложные условия, чтобы упростить...

Sportwetten Bonus September 2025 » Wettbonus Vergleich

alles rund um das Thema Wettbonus! Anschließend muss der Einzahlungsbetrag einmal mit qualifizierenden Wetten umgesetzt werden, bevor die Wett-Credits gutgeschrieben werden. Bei der Umsatzbedingung handelt...

“онлайн Казино Дэдди официального Сайт, Зеркало дли Входа

Официальный Сайт Дэдди Казино Играть На Daddy Casino ЗеркалорContentИгра В Деморежиме На Автоматах Daddy CasinoВерификация В Daddy CasinoВывод средствЗеркало Официального СайтаОнлайн Казино Дадди официальный...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here