hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार सुबह अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीवान (गुंड) इलाके में बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 39 श्रद्धालु घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद पुलिस, SDRF, राहत दल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को पहले कंगन अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए SKIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर AR11 D5655 है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

उधर, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज और हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही भगवान शिव से सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 1 =

Back to top button