Rashtra Aajkal
मंगलवार, 24 नवंबर 2026
विज्ञापन
राष्ट्र आज कल — YouTube चैनल सब्सक्राइब करें
राष्ट्र आज कल — विज्ञापन के लिए संपर्क करें

जनवरी में नहीं हुई शादियां; विवाह के लिए इस वर्ष 59 मंगल तिथियां,जानिए क‍िस-क‍िस दिन हैं शुभ मुहूर्त

जनवरी में नहीं हुई शादियां; विवाह के लिए इस वर्ष 59 मंगल तिथियां,जानिए क‍िस-क‍िस दिन हैं शुभ मुहूर्त

इस वर्ष शुभ मुहूर्त चार फरवरी से शुरू हो जाएंगे, जबकि पहला विवाह मुहूर्त पांच फरवरी को रहेगा। पूरे साल का अंतिम विवाह मुहूर्त छह दिसंबर को पड़ने वाला है। इस साल कुल 59 शुभ विवाह मुहूर्त रहेंगे। 14 मार्च से 13 अप्रैल तक शादियां नहीं होंगी।

जनवरी में नहीं हुई शादियां; विवाह के लिए इस वर्ष 59 मंगल तिथियां,जानिए क‍िस-क‍िस दिन हैं शुभ मुहूर्त


फरवरी से मार्च तक विवाह के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन 14 मार्च से 13 अप्रैल तक खरमास लगने के कारण शादियों पर विराम रहेगा।

सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू

ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे के अनुसार सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो जाता है और इस दौरान सभी प्रकार के मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। खरमास समाप्त होने के बाद विवाह का दौर फिर से शुरू होगा।

मुहूर्तों की बात करें तो फरवरी में 12, मार्च में आठ, अप्रैल में आठ और मई में भी आठ शुभ तिथियां रहेंगी। हालांकि साल में कुछ ऐसे महीने भी आएंगे, जब एक भी विवाह मुहूर्त नहीं होगा। हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में विवाह को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है, इसलिए लोग शुभ तिथि का विशेष ध्यान रखते हैं।

फरवरी में शादी का शुभ मुहूर्त : 5, 6, 7, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26 तारीखें विवाह के लिए शुभ हैं।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · राष्ट्र आज कल

राष्ट्र आज कल की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।